अब सस्ते में 6 महीनों तक एक्टिव रहेगा सिम, Vi के इस प्लान में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS फ्री

Published by : Shivani Shah Updated At : 10 Nov 2025 7:06 AM

विज्ञापन

वीआई रिचार्ज प्लान

Vi 6 Months Recharge Plan: अगर आप भी Vi यूजर हैं और आपको अपना नंबर बस एक्टिव रखना है, तो फिर कंपनी का 1149 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में आपको 6 महीने की वैलिडिटी मिलेगी, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Vi 6 Months Recharge Plan: अगर आप Vi यूजर हैं और आपको बस कॉलिंग रिचार्ज प्लान चाहिए, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे Vi के एक ऐसे प्लान के बारे में, जिसमें आपको सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा. सबसे खास बात तो यह है, कि इस प्लान को लेने के बाद आप पूरे 6 महीने के लिए रिचार्ज के टेंशन से फ्री हो जाएंगे, वो भी सस्ते में. जी हां, भारत की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में से एक Vodafone-idea (Vi) ने एक ऐसा प्लान निकाला है, जिसमें 6 महीनों तक के लिए यूजर्स को कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही इस प्लान में काम चलाऊ डेटा भी कंपनी दे रही है, तो फिर आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में डिटेल्स में.

क्या है Vi का 6 महीनों वाला प्लान?

Vodafone-idea के पोर्टफोलियो में कई प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें मंथली से लेकर एनुअल प्लान्स शामिल हैं. ऐसे में इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 6 महीनों वाला प्लान. Vi का ये 6 महीनों वाला प्लान ओनली कॉलिंग प्लान है. यानी कि इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. हालांकि, Vi अपने इस प्लान में यूजर्स को काम चलाऊ डेटा भी ऑफर कर रही है. ऐसे में यूजर्स 6 महीनों तक जितनी मर्जी उतनी बातें कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डेटा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

Vi के 6 महीने वाले प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?

Vi के 6 महीने वाले प्लान में किसी भी नेटवर्क पर यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को लोकल और STD के लिए 1800 फ्री SMS का फायदा भी मिलेगा. हालांकि, लिमिट खत्म होने के बाद आपको हर SMS के लिए 1 रुपये से 1.5 रुपये तक का चार्ज देना होगा. वहीं, कॉलिंग और SMS के अलावा इस प्लान में यूजर्स को 15GB डेटा भी मिलेगा. यानी कि इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग-डेटा से लेकर फ्री SMS का फायदा मिलेगा.

कितनी है Vi के 6 महीने वाले प्लान की कीमत?

कीमत कि बात करें, तो Vi के 6 महीने वाले प्लान की कीमत 1149 रुपये है. डेली खर्च के हिसाब से देखा जाए, तो रोजाना के करीब 6 रुपये खर्च पर कंपनी यूजर्स को 6 महीने यानी पूरे 180 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है, जिसमें कॉलिंग से लेकर डेटा और SMS का फायदा यूजर्स को मिलेगा.

क्या इस प्लान में डेली डेटा लिमिट है?

नहीं, इस प्लान में डेली डेटा लिमिट नहीं है. इस प्लान में आपको 15GB डेटा मिलेगा, जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या इस प्लान में अलग से डेटा रिचार्ज कर सकते हैं?

हां, इस प्लान में आप अलग से डेटा रिचार्ज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Vi का मेगा ऑफर, 3 प्लान्स में दे रहा एक्स्ट्रा 50GB डेटा, साथ में पूरे साल JioHotstar-Prime का मजा, चेक करिए बेनिफिट्स

यह भी पढ़ें: Vi ने कराई 5G यूजर्स की मौज, 449 रुपये में दे रहा अनलिमिटेड डेटा के साथ OTT का मजा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola