Vi ने कराई 5G यूजर्स की मौज, 449 रुपये में दे रहा अनलिमिटेड डेटा के साथ OTT का मजा

Updated:
विज्ञापन

वोडाफोन आइडिया रिचार्ज प्लान

Vi अपने 5G यूजर्स को 449 रुपये में बिना किसी लिमिट के हर दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रहा है. यानी कि आप जितना मर्जी चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में कंपनी कई सारे OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है.

विज्ञापन

Vi Recharge Plan: अगर आप Vodafone-idea के 5G यूजर हैं और सस्ते में एक ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ OTT का बेनिफिट भी मिले, तो फिर ये खबर आपके लिए है. क्योंकि आज हम आपको Vi के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको न सिर्फ भर-भर कर डेटा मिलेगा बल्कि JioHotstar और SonyLIV जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी. अगर आप सोच रहे हैं कि ये प्लान Vi का डेटा प्लान है, तो बिल्कुल नहीं. आपको बता दें, अपने इस प्लान में Vi अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिनों की वैलिडिटी भी मिलेगी. आइए फिर जानते हैं Vi के इस प्लान के बारे में.

विज्ञापन

Vi का अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान

Vi अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करता है. जिसमें मंथली प्लान से लेकर एनुअल प्लान्स शामिल हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है Vi का 449 रुपये वाला प्लान. जिसमें यूजर्स को कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. इस दौरान यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा मिल रहा है. वहीं, डेटा कि बात करें तो 5G यूजर्स को Vi इस प्लान में हर दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि इस प्लान में यूजर्स को डेली डेटा लिमिट नहीं मिलेगी. यूजर्स जितना मर्जी उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Vi का 449 रुपये वाला प्लान

मिलेंगे ये बेनिफिट्स

Vi अपने 449 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी डोज फ्री दे रहा है. इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. इसके अलावा यूजर्स को ViMTV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. जिसके जरिए यूजर्स SonyLIV, ZEE5 से लेकर 16 OTT प्लेटफॉर्म्स का मजा ले सकेंगे.

Vi के 449 रुपये में मिलने वाले बेनिफिट्स

क्या Vi का 449 रुपये वाला प्लान सभी यूजर्स के लिए है?

नहीं, Vi का 449 रुपये वाला प्लान सिर्फ 5G प्रीपेड यूजर्स के लिए है.

Vi के 449 रुपये वाले प्लान में कितने दिन की वैलिडिटी मिल रही है?

Vi के 449 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिल रही है.

क्या Vi के 449 रुपये वाले प्लान में जितना मर्जी उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां, अगर आप 5G यूजर हैं तो फिर आप जितना मर्जी उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Vi ने बदला ₹429 प्लान: अब मिलेगा ज्यादा डेटा, लेकिन घट गई वैलिडिटी

Vi ने पेश किया 500 रुपये से कम वाला प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा और OTT का मजा

Vi का बड़ा धमाका: अब नहीं रहेगा 1 दिन का डेटा लिमिट! पूरे 84 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

नहीं, Vi का 449 रुपये वाला प्लान सिर्फ 5G प्रीपेड यूजर्स के लिए है.