Uninstall PhonePe: जॉब कोटा विवाद में बैकफुट पर आये फोनपे के सीईओ, मांगी बिना शर्त माफी

Updated:
विज्ञापन
PhonePe CEO Sameer Nigam (Photo courtesy: @_sameernigam)

PhonePe CEO Sameer Nigam (Photo courtesy: @_sameernigam)

Uninstall PhonePe: फोनपे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर निगम ने नये कर्नाटक नौकरी कोटा बिल पर अपनी टिप्पणी को लेकर बिना शर्त माफी मांग ली है.

विज्ञापन

Uninstall PhonePe: डिजिटल भुगतान ऑपरेटर फोनपे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर निगम ने नये कर्नाटक नौकरी कोटा बिल पर अपनी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर फोनपे को अनइंस्टॉल करने के आह्वान के बाद बिना शर्त माफी मांग ली है.

क्या कहा समीर निगम ने?

समीर निगम ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है- सबसे पहले मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि कर्नाटक और राज्य के लोगों का अपमान करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं था. अगर मेरी टिप्पणी से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं वास्तव में खेद व्यक्त करता हूं और आपसे बिना शर्त माफी मांगना चाहता हूं.

PhonePe के अलग होने से Flipkart को लगा झटका, Walmart ने कही यह बात

‘बिना शर्त माफी…’

कर्नाटक में अटके पड़े नौकरी आरक्षण विधेयक पर अपनी टिप्पणी को लेकर मचे बवाल के बीच फिनटेक कंपनी फोनपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और संस्थापक समीर निगम ने बिना शर्त माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि उनका कभी भी राज्य और उसके लोगों का अपमान करने का इरादा नहीं था.

सोशल मीडिया पर आलोचना और बहिष्कार

यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि फोनपे को सोशल मीडिया पर आलोचना और बहिष्कार का सामना करना पड़ा था, जब निगम ने कर्नाटक सरकार के नौकरियों के लिए कोटा विधेयक की आलोचना की थी, जिसमें मूल रूप से निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण का प्रस्ताव था. यह प्रस्ताव फिलहाल निलंबित कर दिया गया है.

‘फोनपे का जन्म बेंगलुरु में हुआ…’

रविवार को एक निजी बयान जारी करते हुए निगम ने कहा कि फोनपे का जन्म बेंगलुरु में हुआ था और टीम को ऐसे शहर में अपनी जड़ों पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है, जो अपनी विश्वस्तरीय प्रौद्योगिकी प्रतिभा और जीवंत विविधता के लिए जाना जाता है.

‘लोगों का अपमान करने का मेरा कभी इरादा नहीं…’

निगम ने कहा, मैंने हाल ही में मीडिया में कुछ लेख पढ़े, जिनमें मैंने पिछले सप्ताह नौकरी आरक्षण विधेयक मसौदे के बारे में कुछ व्यक्तिगत टिप्पणियां की थीं. मैं सबसे पहले यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि कर्नाटक और उसके लोगों का अपमान करने का मेरा कभी इरादा नहीं था. उन्होंने कहा, यदि मेरी टिप्पणियों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं सचमुच खेद व्यक्त करता हूं और आपसे बिना शर्त माफी मांगता हूं.

तब क्या कहा था समीर निगम ने?

पिछले हफ्ते, निगम ने विवादास्पद और विधेयक पर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई थी. निगम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया था, मैं 46 साल का हूं. 15 साल से ज्यादा समय तक किसी राज्य में नहीं रहा. मेरे पिता ने भारतीय नौसेना में काम किया. पूरे देश में उनकी तैनाती हुई. उनके बच्चे कर्नाटक में नौकरी के लायक नहीं हैं? मैं कंपनियां बनाता हूं. मैंने पूरे भारत में 25,000 से ज्यादा नौकरियां पैदा की हैं! मेरे बच्चे अपने गृह नगर में नौकरी के लायक नहीं हैं? शर्म की बात है. (भाषा इनपुट के साथ)

WhatsApp Real-Time Translate Feature: रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर के लिए व्हाट्सऐप नहीं लेगा गूगल का सहारा, सामने आई रिपोर्ट

Google Free Games: ऑफिस के टॉक्सिक माहौल से हो गए परेशान, तो गूगल के ये फ्री गेम्स खेलकर करें मूड रिफ्रेश

Technology Trending Videos

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola