यूं ही नहीं कहते इसे लॉर्ड ऑल्टो! देखिए कैसे इस छोटी कार ने पार कर दिया खतरनाक आदि कैलाश का रास्ता

Updated:
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto Mountain Climb Viral Video

मारुति ऑल्टो S-बेंड सेक्शन को पार करते हुए (Photo: aashu_in_the_hills/Instagram)

Maruti Suzuki Alto Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मारुति ऑल्टो को उत्तराखंड के मुश्किल पहाड़ी रास्ते और तंग S-बेंड पर आसानी से चलते देखा गया है. आइए देखते हैं इस वीडियो को.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बार फिर दिख गया कि मारुति सुजुकी ऑल्टो क्यों भारतीय लोगों के बीच इतनी पसंद की जाती है. इस वीडियो में एक Alto कार उत्तराखंड के आदि कैलाश जाने वाले रास्ते के मशहूर S-बेंड सेक्शन को आसानी से पार करती नजर आ रही है. यह रास्ता अपने तंग मोड़ों, खड़ी चढ़ाई और मुश्किल टेरेन के लिए जाना जाता है.

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस छोटी हैचबैक की जमकर तारीफ शुरू कर दी है. क्योंकि जिस रास्ते पर बड़े-बड़े SUVs भी सावधानी से चलते हैं, वहां Alto ने भी बेखौफ होकर सफर कर लिया. आइए देखते हैं इस वीडियो को.

आदि कैलाश के खतरनाक मोड़ पर Alto का कमाल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश की सड़क को भारत की सबसे खूबसूरत लेकिन सबसे मुश्किल पहाड़ी रूट्स में से एक माना जाता है. हर साल यहां हजारों श्रद्धालु और ट्रैवलर पहुंचते हैं. लेकिन ये सफर बिल्कुल आसान नहीं होता. सड़क पर बिखरे हुए छोटे पत्थर, खतरनाक मोड़, भूस्खलन वाले हिस्से और बेहद संकरी पहाड़ी सड़कें मिलती हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती हैं Royal Enfield की बाइक्स, जानिए 6 बड़ी वजहें

इसी बीच एक वायरल वीडियो में मारुति सुजुकी ऑल्टो को S-बेंड जैसे टाइट और मुश्किल मोड़ पर बेहद आसानी से और सटीक तरीके से चलते हुए देखा गया है. छोटा इंजन और कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद यह कार इस मुश्किल रास्ते को आसानी से पार करती नजर आती है. सड़क किनारे खड़े लोग इस नजारे को देखते रह जाते हैं.

देखें वीडियो

क्यों लोग Maruti Alto को कहते हैं ‘Lord Alto’?

मारुति सुजुकी ऑल्टो को सोशल मीडिया पर लोग प्यार से ‘Lord Alto’ कहते हैं. इसकी वजह भी साफ है. ये कार भरोसे और हर जगह पहुंच जाने की अपनी खासियत के लिए जानी जाती है. अक्सर ऐसे वीडियो और तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं, जहां ऑल्टो तंग पहाड़ी रास्तों, ऊबड़-खाबड़ सड़कों और दूर-दराज के गांवों तक आराम से पहुंच जाती है. छोटी साइज, हल्का वजन और सिंपल मैकेनिकल सेटअप की वजह से ये कई बार उन जगहों तक भी निकल जाती है, जहां बड़ी-बड़ी गाड़ियां फंस जाती हैं. यही वजह है कि इंटरनेट पर ये छोटी सी हैचबैक लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के शख्स ने 40 साल पुराने Kinetic स्कूटर को रखा संभालकर, अब खरीदा उसी का नया EV मॉडल

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola