ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पिचाई, नडेला, गेट्स और जुकरबर्ग का किया स्वागत; AI, निवेश और नौकरियों पर हुई बात
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Sep 2025 3:15 PM
ट्रंप ने कहा 'उच्च IQ समूह': व्हाइट हाउस में तकनीकी नेताओं की मेजबानी
White House Dinner: राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सुंदर पिचाई, सत्य नडेला, बिल गेट्स और अन्य तकनीकी नेताओं के साथ एआई और निवेश पर चर्चा की. जानिए बैठक की खास बातें
White House Dinner: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में तकनीकी क्षेत्र के दिग्गजों की ऐतिहासिक बैठक की मेजबानी की. इस बैठक में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग, एप्पल के टिम कुक और बिल गेट्स जैसे नाम शामिल थे. ट्रंप ने इस समूह को “उच्च आईक्यू वाला समूह” बताते हुए नवाचार और व्यापार में उनके योगदान की सराहना की.
तकनीकी दिग्गजों की उपस्थिति
न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस की लंबी मेज के चारों ओर तकनीकी जगत के सबसे प्रभावशाली चेहरे बैठे थे. एक ओर प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और बिल गेट्स थे, तो दूसरी ओर जुकरबर्ग, पिचाई और टिम कुक. नडेला मेज के छोर पर विराजमान थे. ट्रंप ने कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं इन लोगों के साथ बैठा हूं.”
एआई और निवेश पर चर्चा
सुंदर पिचाई ने कृत्रिम मेधा (AI) को युगांतकारी तकनीक बताया और अमेरिका को इसमें अग्रणी बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने बताया कि गूगल अगले दो वर्षों में अमेरिका में 250 अरब डॉलर का निवेश करेगा. ट्रंप ने इस निवेश को नौकरियों के लिए लाभकारी बताया.
माइक्रोसॉफ्ट की रणनीति
सत्य नडेला ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट अमेरिका में हर साल 75-80 अरब डॉलर का निवेश करता है. उन्होंने ट्रंप के नेतृत्व में वैश्विक बाजार पहुंच और अमेरिकी तकनीक पर भरोसे को रेखांकित किया. ट्रंप ने नडेला के कार्य की सराहना करते हुए कहा, “बहुत बढ़िया, आपका धन्यवाद.”
बिल गेट्स की परोपकारिता
गेट्स ने कहा कि वे अपने करियर के दूसरे चरण में हैं और सत्या नडेला के नेतृत्व में मिली धनराशि को दान कर रहे हैं. इस पर ट्रंप मुस्कुरा उठे.
रात्रिभोज में शामिल अन्य दिग्गज
रात्रिभोज में गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और ओरेकल की सीईओ सफ्रा कैट्ज भी शामिल हुए. इससे पहले मेलानिया ट्रंप ने एआई शिक्षा पर कार्यबल बैठक की मेजबानी की, जिसमें पिचाई और आईबीएम प्रमुख अरविंद कृष्णा भी शामिल हुए.
iPhone 17 Series: क्या अब खत्म होगा SIM कार्ड स्लॉट?
जूतों की बात करते ही दिखने लगे उसके Ads! क्या आपका फोन चुपके से सुन रहा आपकी बातें?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










