जूतों की बात करते ही दिखने लगे उसके Ads! क्या आपका फोन चुपके से सुन रहा आपकी बातें? जानें इससे कैसे बचें

Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Sep 2025 10:38 AM

विज्ञापन

Smartphone Listening: क्या स्मार्टफोन चुपके से सुनता है आपकी बातें?

SmartPhone Listening: कई बार आपने नोटिस किया होगा कि जब हम दोस्तों से किसी प्रोडक्ट के बारे में बातें करते हैं, तो थोड़ी देर बाद हमारे मोबाइल पर उसी से जुड़े ऐड्स दिखने लगते हैं. ऐसे में दिमाग में सवाल आता है कि क्या सच में हमारा फोन हमारी बातें सुनता है? आइए जानते हैं क्या सच्चाई.

विज्ञापन

SmartPhone Listening: कई बार आपने नोटिस किया होगा कि जब हम दोस्तों या घरवालों से किसी प्रोडक्ट या डिवाइस के बारे में बातें करते हैं और थोड़ी देर बाद मोबाइल खोलते ही हमें वही चीज का ऐड सामने आ जाता है. ऐसे में लोग सोच में पड़ जाते हैं कि कहीं फोन हमारी बातें सुन तो नहीं रहा? कई लोगों को तो ये शक भी होता है कि मोबाइल हमारी आवाज रिकॉर्ड करता है. अब सवाल ये है कि क्या वाकई ऐसा होता है? चलिए, आसान भाषा में समझते हैं कि हमारी बातें फोन या कंपनियों तक कैसे पहुंचती हैं.

आपकी बातें, सर्च हिस्ट्री और ऑनलाइन हरकतें होती हैं ट्रैक

होता यूं है कि आपके फोन में इंस्टॉल हुए ऐप्स, खासकर सोशल मीडिया, ब्राउजर और वॉइस असिस्टेंट (जैसे Google Assistant या Siri), आपकी बातें, सर्च हिस्ट्री और ऑनलाइन हरकतों पर कड़ी नजर रखते हैं. ये सारी डिटेल सीधा विज्ञापन देने वाली कंपनियों तक पहुंच जाती है. फिर वहीं से आपके हिसाब से Ads दिखने लगते हैं.

यही कारण होता है कि अगर आपने किसी भी प्रोडक्ट के बारे में बात किया और कुछ बाद देर उसी से जुडी Ads आपको दिखने लगती हैं. कुछ दिन तक वही Ads बार-बार दिखाए जाते हैं ताकि अगर आपके मन में उस प्रोडक्ट को खरीदने का ख्याल आता रहे. ज्यादातर Ads पर क्लिक करने से आप सीधे ई-कॉमर्स साइट पर पहुंच जाते हैं, जहां वो सामान बिक रहा होता है.

माइक्रोफोन सुनता है आपकी बातें

आपने नोटिस किया होगा जब भी आप नया ऐप इंस्टॉल करते हैं तो वो आपके फोन का माइक्रोफोन, लोकेशन और कैमरा इस्तेमाल करने की परमिशन मांगते हैं. अगर आपने इन्हें परमिशन दे दी तो ये चुपचाप बैकग्राउंड में आपका डेटा जुटा सकते हैं. मतलब, मान लीजिए आप किसी से बातें कर रहे हैं और माइक्रोफोन ऑन है, तो हो सकता है कि आपने जिस प्रोडक्ट या चीज का नाम लिया, वो रिकॉर्ड हो जाए. उसके बाद आपको उसी चीज़ से जुड़े ऐड्स दिखने लगते हैं.

एल्गोरिदम पकड़ता है आपकी आदतें

यही नहीं, Google और Meta जैसी कंपनियां आपके सर्च, चैट और ब्राउजिंग हिस्ट्री पर नजर रखती हैं. मान लीजिए आपने किसी दोस्त से ‘नया जूता’ लेने की बात की और उसी समय उस टॉपिक पर गूगल सर्च किया, तो उनका सिस्टम इसे पकड़ लेता है और जूते से जुड़े ऐड्स आपको दिखाने लगता है. कुछ लोग कहते हैं कि फोन हमारी बातें भी सुनता है, लेकिन अभी तक इसका कोई सबूत नहीं मिला है. असल में ज्यादातर ऐड्स आपकी ऑनलाइन हरकतों और डेटा के हिसाब से ही दिखाए जाते हैं.

क्या हैं बचने के उपाए

आप चाहें तो आसानी से देख सकते हैं कि आपके फोन में कौन-कौन से ऐप्स माइक्रोफोन इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके लिए बस फोन की सेटिंग्स खोलें और माइक्रोफोन परमिशन चेक करें. जिस ऐप की आपको जरूरत न हो या उस पर भरोसा न हो तो वहां से एक्सेस हटा दें. अगर आप चाहते हैं कि आपकी बातें कहीं और रिकॉर्ड या शेयर न हों, तो वॉइस असिस्टेंट का इस्तेमाल बंद कर दें और उसे डिसेबल कर दें. साथ ही, Google और Facebook जैसी सर्विसेज की प्राइवेसी सेटिंग्स जरूर चेक कर लें और वहां से डेटा कलेक्शन को जितना हो सके कम कर दें.

यह भी पढ़ें: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स

यह भी पढ़ें: WhatsApp चलाने वाले इन 5 धांसू फीचर्स के बारे में शायद ही जानते होंगे, जान गए तो चैटिंग का मजा हो जाएगा दुगना

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola