ट्राई लगाएगा फर्जी कॉल्स पर लगाम, 15 फरवरी 2026 तक अपनानी ही होगी 1600 सीरीज

TRAI Orders
TRAI Orders: ट्राई ने इरडा संस्थाओं को 15 फरवरी 2026 तक सेवा कॉल के लिए 1600 सीरीज अपनाने का निर्देश दिया, फर्जी कॉल्स पर लगेगी रोक
TRAI Orders: दूरसंचार नियामक ट्राई ने बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के तहत आने वाली सभी कंपनियों को साफ निर्देश दिया है कि वे उपभोक्ताओं से जुड़ी सेवा और लेनदेन संबंधी कॉल के लिए 15 फरवरी 2026 तक ‘1600’ सीरीज का इस्तेमाल शुरू करें. यह कदम फर्जी कॉल्स और वॉयस फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए उठाया गया है.
उपभोक्ताओं के भरोसे को मजबूत करने की पहल
ट्राई का कहना है कि 1600 सीरीज से उपभोक्ताओं को आसानी से पहचान होगी कि कॉल किसी वैध और नियंत्रित संस्था से आ रही है. इससे धोखाधड़ी करने वाले नंबरों पर रोक लगेगी और ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा.
पहले ही बैंकिंग और वित्तीय संस्थाओं पर लागू
इससे पहले ट्राई ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), सेबी और पीएफआरडीए के तहत आने वाली संस्थाओं को भी 1600 सीरीज अपनाने का आदेश दिया था. अब बीमा क्षेत्र को भी इसी दायरे में शामिल कर दिया गया है.
डॉट ने आवंटित की खास सीरीज
दूरसंचार विभाग (डॉट) ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, बीमा और सरकारी संगठनों को 1600 सीरीज दी है. इसका मकसद है कि सेवा और लेनदेन से जुड़ी कॉल्स को अन्य व्यावसायिक संचार से अलग किया जा सके.
570 संस्थाएं पहले ही जुड़ चुकीं
ट्राई ने बताया कि अब तक करीब 570 संस्थाएं इस सीरीज को अपना चुकी हैं. नियामक लगातार टेलीकॉम कंपनियों और बीएफएसआई सेक्टर के साथ संपर्क में है, ताकि समयसीमा तक सभी संस्थाएं इस व्यवस्था में शामिल हो जाएं.
TRAI Telecom Rules 2025: स्पैम कॉल्स पर सख्ती, नेटवर्क कवरेज मैप अपडेट, ग्राहकों को फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










