ePaper

iPhone 17 अब 45 हजार से कम में, क्रोमा सेल में एक्सचेंज ऑफर और Neu Coins से बड़ी बचत

Updated at : 21 Feb 2026 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
iphone-17-croma-sale-offer

iPhone 17 अब बजट में, जानें क्यों है बेस्ट चॉइस

क्रोमा की एवरीथिंग ऐपल सेल में आईफोन 17 अब 45 हजार से कम में मिल रहा है. सेल में नया आईफोन खरीदारी के समय एक्सचेंज ऑफर, कूपन और Neu Coins लगाने के बाद इस कीमत में मिलेगा.

विज्ञापन

ऐपल का नया iPhone 17 अब क्रोमा की “Everything Apple” सेल में भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है. लॉन्च के समय इसकी कीमत 82,900 रुपये थी, लेकिन एक्सचेंज ऑफर, कूपन और Neu Coins मिलाकर इसका इफेक्टिव प्राइस 45 हजार रुपये से भी कम हो जाता है. ऐसे में सवाल उठता है- क्या यह डील आपके लिए सही है? आइए जानते हैं.

डिस्प्ले में बड़ा अपग्रेड

iPhone 17 में पहली बार 120Hz Pro Motion डिस्प्ले दिया गया है. लंबे समय से यूजर्स की शिकायत थी कि बेसिक iPhone मॉडल में हाई रिफ्रेश रेट नहीं मिलता. अब यह कमी दूर हो गई है. स्क्रीन ब्राइट और कलरफुल है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव शानदार बनता है.

दमदार परफॉर्मेंस

इस फोन में ऐपल का नया A19 चिपसेट है. यह मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और हाई-एंड गेमिंग को आसानी से संभाल लेता है. Genshin Impact जैसे हेवी गेम भी लंबे समय तक स्मूद चलते हैं. परफॉर्मेंस के मामले में यह किसी भी एंड्रॉयड फ्लैगशिप को टक्कर देता है.

बेहतर सेल्फी कैमरा

iPhone 17 में 18MP सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह ग्रुप फोटो और फैमिली सेल्फी के लिए खास है क्योंकि इसमें लैंडस्केप मोड की जरूरत नहीं पड़ती. नतीजे प्रो मॉडल्स जैसे ही मिलते हैं, यानी सेल्फी क्वाॅलिटी अब बेसिक iPhone में भी प्रीमियम हो गई है.

कमी: टेलीफोटो लेंस का अभाव

कैमरा सेटअप अच्छा है, लेकिन इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया. एंड्रॉयड फ्लैगशिप जैसे Oppo Find X9 और Vivo X300 में ज्यादा वर्सटाइल कैमरा सिस्टम मिलता है. अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और जूम फीचर चाहते हैं, तो यह कमी खल सकती है.

डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और सेल्फी कैमरा शानदार

अगर आपकी प्रायोरिटी डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और सेल्फी कैमरा हैं, तो iPhone 17 इस कीमत पर शानदार विकल्प है. लेकिन अगर आपको प्रो-लेवल कैमरा फीचर्स चाहिए, तो एंड्रॉयड फ्लैगशिप बेहतर रहेंगे.

यह भी पढ़ें: iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर हुआ आसान, Apple iOS 26.3 अपडेट रोलआउट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola