iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर हुआ आसान, Apple iOS 26.3 अपडेट रोलआउट

Apple iOS 26.3 अपडेट
Apple ने iOS 26.3 अपडेट में पहली बार Transfer to Android टूल पेश किया है, जिससे iPhone से Android डिवाइस में फोटो, मैसेज, ऐप्स और पासवर्ड वायरलेस तरीके से ट्रांसफर किए जा सकते हैं. साथ ही “Limit Precise Location” जैसे नए प्राइवेसी फीचर और बेहतर वॉलपेपर मैनेजमेंट भी जोड़ा गया है.
iPhone से Android पर स्विच करना पहले आसान नहीं था. फोटो, मैसेज, पासवर्ड और ऐप्स ट्रांसफर करना किसी बड़े सिरदर्द से कम नहीं होता था. लेकिन अब Apple ने iOS 26.3 अपडेट के साथ इस परेशानी को काफी हद तक खत्म कर दिया है. एप्पल ने अपने लेटेस्ट अपडेट में पहली बार “Transfer to Android” नाम का ऑफिशियल टूल दिया है. इसके जरिए यूजर अपने iPhone से पास के Android डिवाइस में वायरलेस तरीके से फोटो, मैसेज, ऐप्स, पासवर्ड और फोन नंबर ट्रांसफर कर सकते हैं.
कैसे काम करता है नया Transfer to Android टूल?
यह नया फीचर iPhone की Settings के General ऑप्शन में Transfer or Reset iPhone के नाम से मिलेगा. Transfer or Reset iPhone ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ट्रांसफर के लिए तीन ऑप्शन्स दिए जाएंगे, जिसमें Proximity detection (पास में डिवाइस पहचानना), QR कोड स्कैन और Pairing कोड के जरिए कनेक्शन शामिल है. यूजर अपने हिसाब से इन ऑप्शन को सेलेक्ट कर फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं.खास बात यह है कि इस फीचर को Apple और Google ने कोलैब कर तैयार किया है.
अपडेट कब और कैसे मिलेगा?
iOS 26.3, iOS 26 सीरीज का तीसरा पॉइंट अपडेट है. यह दिसंबर में आए iOS 26.2 के लगभग दो महीने बाद जारी हुआ है. इसे डाउनलोड करने के लिए यूजर्स-
- Settings में जाएं.
- यहां General के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद Software Update में जाकर अपडेट चेक करें.
- अगर अपडेट का ऑप्शन आ रहा है, तो डाउनलोड पर क्लिक कर लें.
इस अपडेट को डाउनलोड Wi-Fi पर किया जा सकता है और इंस्टॉल के दौरान डिवाइस रीस्टार्ट होगा. यह अपडेट उन्हीं डिवाइस पर अवेलेबल होगा, जो लेटेस्ट सिक्योरिटी फ्रेमवर्क को सपोर्ट करते हैं.
नए प्राइवेसी फीचर और विजुअल बदलाव
इस अपडेट में सिर्फ ट्रांसफर टूल ही नहीं, बल्कि कुछ नए प्राइवेसी और इंटरफेस अपडेट भी शामिल है. इस अपडेट के साथ “Limit Precise Location” नाम का नया प्राइवेसी फीचर जोड़ा गया है. यह फीचर फिलहाल उन iPhones में अवेलेबल है, जिनमें Apple के C1 और C1X सेलुलर मॉडेम दिए गए हैं और अभी यह कुछ चुनिंदा अमेरिकी कैरियर्स जैसे Boost Mobile पर सपोर्ट करता है. इसके जरिए यूजर अपनी लोकेशन की सटीक जानकारी शेयर करने को लिमिटेड कर सकते हैं, जिससे प्राइवेसी पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है.
इसके अलावा, Astronomy और Weather वॉलपेपर कलेक्शन को भी बेहतर तरीके से अरेंज किया गया है. अब ये वॉलपेपर अलग-अलग कैटेगरी में मिलेंगे और रियल-टाइम अपडेट के साथ मौजूदा मौसम की स्थिति के अनुसार खुद को अपडेट करेंगे.
यह भी पढ़ें: iPhone अब चेहरे से पढ़ेगा आपकी बातें, Apple ने खरीदी Q.ai
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




