ePaper

अपनी फोटो को WhatsApp स्टिकर में कैसे बदलें? फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

Updated at : 21 Feb 2026 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp custom sticker

व्हाट्सएप कस्टम स्टिकर फीचर

WhatsApp में बिना थर्ड-पार्टी ऐप के अपनी फोटो से कस्टम स्टिकर बनाना बेहद आसान है. इस स्टेप-बाय-स्टेप गाइड में आइए जानते कि Android और iOS पर फोटो चुनकर, एडिट करके और तुरंत स्टिकर कैसे शेयर कर सकते हैं.

विज्ञापन

WhatsApp पर स्टिकर बनाने और शेयर करने वाला फीचर बड़े कमाल है. ये आपको झटपट रिएक्ट करने, मजेदार जवाब देने या वो बातें एक्सप्रेस करने में मदद करते हैं जो टाइप करके कहना आसान नहीं होता. अच्छी बात ये है कि अब WhatsApp खुद ही ऐप के अंदर अपने स्टिकर और स्टिकर पैक बनाने की सुविधा देता है. अच्छी बात यह है कि आप अपनी खुद की फोटो को भी स्टिकर में बदल सकते हैं. 

इसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी ऐप को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती. सब कुछ WhatsApp के अंदर ही हो जाता है. Android और iOS पर स्टेप्स लगभग एक जैसे हैं, बस इंटरफेस में हल्का फर्क हो सकता है. आइए आपको स्टेप-बाय-स्टेप तरीके बताते हैं.

WhatsApp पर फोटो से कस्टम स्टिकर कैसे बनाएं?

अगर आप अपनी किसी फोटो को मजेदार स्टिकर में बदलना चाहते हैं, तो WhatsApp में ये काम बेहद आसान है. इससे आप अपनी पर्सनल फोटो, फनी रिएक्शन या इनसाइड जोक्स को बार-बार चैट में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Android और iOS पर ऐसे बनाएं स्टिकर:

  • सबसे पहले किसी भी चैट में जाकर स्टिकर्स सेक्शन खोलें.
  • यहां Create या पेंसिल आइकन पर टैप करें.
  • अब अपनी गैलरी से फोटो चुनें या कैमरा से नई फोटो क्लिक करें.
  • फोटो का प्रीव्यू खुलने पर आप इसे अपने हिसाब से एडिट कर सकते हैं:
  • Add sticker emoji पर टैप करके स्टिकर या इमोजी जोड़ें
  • T आइकन (Add text) से स्टिकर पर टेक्स्ट लिखें
  • पेंसिल आइकन (Draw) से स्टिकर पर ड्रॉ करें
  • अगर दोबारा शुरू करना हो तो X (Dismiss) पर टैप करें
  • सब तैयार हो जाए तो ‘>’ पर टैप करके अपना स्टिकर भेज दें.

यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया फीचर: नए मेंबर ग्रुप में आते ही पढ़ सकेंगे पुरानी चैट्स, जानें कैसे करेगा काम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola