TikTok की भारत में वापसी? वेबसाइट चालू, ऐप अब भी गायब

क्या टिकटॉक भारत में लौटनेवाला है?
TikTok India Return: टिकटॉक की वेबसाइट भारत में फिर से चालू हो गई है, जिससे वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. जानिए TikTok बैन की वजह, मौजूदा स्थिति और क्या ऐप फिर से लॉन्च होगा?
TikTok India Return: पांच साल बाद TikTok की वेबसाइट भारत में फिर से चालू हो गई है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. हालांकि ऐप अभी भी Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन वेबसाइट की वापसी ने फैंस को उम्मीद की नई किरण दी है.
TikTok की वेबसाइट चालू, लेकिन ऐप अब भी नहीं
कुछ यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि TikTok की वेबसाइट भारत में फिर से खुल रही है. हालांकि कई यूजर्स ने X (पूर्व ट्विटर) पर बताया कि वेबसाइट उनके लिए अब भी बंद है और कुछ सबपेज काम नहीं कर रहे हैं. इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि TikTok की वापसी एक “फेज़्ड रोलआउट” हो सकती है.
TikTok पर बैन क्यों लगा था?
जून 2020 में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था. इस फैसले की वजह थी राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने कहा था कि ये ऐप्स “भारत की संप्रभुता और अखंडता, रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक गतिविधियों में लिप्त थे.”
यह फैसला तब आया था जब भारत-चीन संबंधों में तनाव चरम पर था और गलवान घाटी में हुई झड़पों में कई भारतीय सैनिकों की मौत हुई थी.
बदलता भू-राजनीतिक परिदृश्य
2020 के बाद से भारत और चीन के बीच 24 दौर की बातचीत हो चुकी है, जिससे सीमा तनाव में कमी आई है. दोनों देशों के बीच उड़ानों की घोषणा हो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने वाले हैं. ऐसे में TikTok की वापसी को एक सकारात्मक संकेत माना जा सकता है.
क्या TikTok फिर से लॉन्च होगा? (TikTok India Return)
ByteDance की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन वेबसाइट की वापसी से यह साफ है कि कंपनी भारत में फिर से पैर जमाने की कोशिश कर रही है. अगर ऐप की वापसी होती है, तो यह भारत के 200 मिलियन से ज़्यादा पुराने यूज़र्स के लिए बड़ी खबर होगी.
FaceBook और Instagram रील्स में आया AI वॉइस ट्रांसलेशन और लिप-सिंक फीचर, जानिए काम कैसे करता है
Tim Cook ने बताया Apple का AI विजन: हम पहले नहीं, लेकिन सबसे बेहतर हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










