Strawberry Moon 2025: आज रात दिखेगा दुर्लभ पूर्ण चंद्रमा, जानिए समय और देखने का सही तरीका
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Jun 2025 1:41 PM
Strawberry Moon 2025
Strawberry Moon 2025 आज रात भारत में दिखेगा. जानिए इसे देखने का सही समय, दिशा और खासियतें. यह पूर्णिमा का चांद खास खगोलीय घटना मानी जाती है, जिसका नाम गर्मियों में पकने वाले स्ट्रॉबेरी फलों से जुड़ा है. मौका न गंवाएं.
आज रात Strawberry Moon 2025 का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यह जून महीने की पहली पूर्णिमा है, जिसे ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कहा जाता है. इस बार का चंद्रमा खास है क्योंकि यह ‘Great Lunar Standstill’ के दौरान आ रहा है, जो हर 18.6 साल में एक बार होता है.
स्ट्रॉबेरी मून क्या होता है? कैसे पड़ा यह नाम?
स्ट्रॉबेरी मून जून महीने की पूर्णिमा को कहा जाता है. इस नाम की उत्पत्ति नेटिव अमेरिकन परंपराओं से हुई है, खासकर एल्गोंक्विन जनजाति ने इसे स्ट्रॉबेरी के छोटे हार्वेस्टिंग सीजन के नाम पर रखा था. स्ट्रॉबेरी मून अपने नाम के बावजूद, चंद्रमा गुलाबी या लाल नहीं होता. बल्कि यह अक्सर सुनहरी या नारंगी दिखाई देता है, खासकर जब यह क्षितिज के करीब होता है. इसका रंग वातावरण में प्रकाश के बिखरने की वजह से बदलता है. 2025 का स्ट्रॉबेरी मून एक दुर्लभ खगोलीय घटना के साथ आ रहा है, जिसे मेजर लूनर स्टैंडस्टिल कहा जाता है. यह घटना हर 18.6 साल में एक बार होती है. इस दौरान चंद्रमा अपने सबसे निचले बिंदु से उदय और अस्त होगा. यह आम पूर्ण चंद्रमा से बड़ा और अधिक सुनहरा दिखाई देगा. अगली बार ऐसा नजारा 2043 में देखने को मिलेगा.
400 किमी ऊपर अंतरिक्ष से कीजिए दिल्ली दर्शन, NASA ने शेयर की तस्वीर
भारत में Strawberry Moon कब और कहां दिखेगा?
तारीख: 11 जून 2025
समय: भारत में पूर्णिमा 1:15 PM (IST) पर होगी, लेकिन इसे शाम 7:00 PM के बाद देखना सबसे अच्छा रहेगा
स्थान: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे शहरों में इसे आसानी से देखा जा सकता है
कैसे देखें: खुले आसमान में, जहां कम रोशनी प्रदूषण हो.
Strawberry Moon क्यों है खास?
सबसे कम ऊंचाई पर दिखने वाला पूर्ण चंद्रमा – यह पिछले 20 वर्षों में सबसे नीचे रहेगा.
गर्म, सुनहरी चमक – इसका रंग गुलाबी या लाल नहीं, बल्कि सुनहरा होगा
खगोलीय संयोग – यह गर्मी के मौसम की शुरुआत का संकेत देता है.
Strawberry Moon देखने के टिप्स
खुले स्थान पर जाएं – शहर की रोशनी से दूर रहकर इसे साफ-साफ देखा जा सकता है
बायनोक्यूलर या टेलीस्कोप का उपयोग करें – इससे चंद्रमा की सतह के शानदार दृश्य मिलेंगे
कैमरा और ट्राइपॉड साथ रखें – इस दुर्लभ घटना को कैद करने के लिए.
डॉक्टर बनना चाहते थे इसरो चीफ सोमनाथ, पिता के सुझाव पर चुनी इंजीनियरिंग की राह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










