Mithun Aaj Ka Rashifal 01 January 2026: मिथुन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलतियां, संभलकर रहे

मिथुन आज का राशिफल 01 जनवरी 2026
Mithun Aaj Ka Rashifal 01 January 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार. पढ़ें आज का दैनिक मिथुन राशिफल
Mithun Aaj Ka Rashifal 01 January 2026: आज 01 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथी रात 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे विराजमान है और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं, तो आइए जानते हैं मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज साल का पहला दिन गुरुवार …
Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल
मिथुन राशि : नए साल का पहला दिन बौद्धिक प्रगति और नई संभावनाओं को दर्शाएगा. बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं, जो आत्म-चिंतन और योजनाओं को नए सिरे से लागू करने के लिए प्रेरित करेंगे.
करियर और व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में वाकपटुता और तार्किक शक्ति की सराहना होगी. मीडिया, लेखन, आईटी और शिक्षा से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे. साझेदारी से लाभ होगा, लेकिन किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ना महत्वपूर्ण है.
रिश्ते: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी. परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. शाम का समय सामाजिक गतिविधियों या उत्सवों में बीत सकता है.
स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा. मानसिक सक्रियता के कारण अनिद्रा या सिरदर्द हो सकता है. प्राणायाम और ध्यान लाभकारी रहेंगे.
सावधानी: योजनाओं को गुप्त रखें. लेन-देन में स्पष्टता रखें और जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें. गपशप से बचें.
उपाय: नए साल की शुरुआत में भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें.
शुभ रंग: हल्का हरा और समुद्री नीला
शुभ अंक: 5 और 3
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




