ePaper

Aaj Ka Panchang 01 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Updated at : 01 Jan 2026 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 01 january 2026

आज का पंचांग 01 जनवरी 2026

Aaj Ka Panchang 01 January 2026: आज का पंचांग हमें शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति के बारे में बताता है, जिससे हम अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय में शुरू कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं. पंचांग में ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण के बारे में जानकारी होती है, जो हमारे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 01 January 2026: आज 01 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. साल 2026 का पहला दिन है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 11 बजकर 39 मिनट के उपरांत चतुर्दशी तिथि होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…

Aaj Ka Panchang 01 जनवरी 2026, दिन गुरुवार

दिन: गुरुवार (नूतन वर्षारंभ – 2026)
तिथि: पौष, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी (रात 11:39 PM तक, उसके बाद चतुर्दशी)
संवत: श्री शुभ संवत 2082
शक संवत: 1947
हिजरी सन: 1447
सूर्योदय: 06:40 AM
सूर्यास्त: 05:10 PM

नक्षत्र, योग व करण

सूर्योदय कालीन नक्षत्र: कृत्तिका (रात 11:41 PM तक), उसके बाद रोहिणी
योग: शुभ (शाम 05:54 PM तक), उसके बाद शुक्ल
करण: कौलव (दोपहर 12:43 PM तक), उसके बाद तैतिल

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

सूर्य: धनु राशि
चंद्रमा: वृषभ राशि
मंगल: धनु राशि
बुध: धनु राशि
देव गुरु बृहस्पति: मिथुन राशि (वक्री)
शुक्र: धनु राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि

चौघड़िया मुहूर्त (गुरुवार)

प्रातः काल
06:40 AM से 07:59 AM – शुभ
07:59 AM से 09:17 AM – रोग
09:17 AM से 10:36 AM – उद्वेग
10:36 AM से 11:55 AM – चर

दोपहर काल

11:55 AM से 01:14 PM – लाभ
01:14 PM से 02:32 PM – अमृत

सायंकाल

02:32 PM से 03:51 PM – काल
03:51 PM से 05:10 PM – शुभ

खरीदारी / नए कार्यों के लिए शुभ समय
प्रातः 06:40 AM से 07:59 AM तक (शुभ चौघड़िया)
दोपहर 11:55 AM से 02:32 PM तक (लाभ व अमृत चौघड़िया)
सायंकाल 03:51 PM से 05:10 PM तक (शुभ चौघड़िया)

अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 01:33 PM से 02:52 PM तक
गुलिक काल: सुबह 09:17 AM से 10:36 AM तक
यमगण्ड: सुबह 06:40 AM से 07:59 AM तक
दिशाशूल: दक्षिण दिशा (गुरुवार को दक्षिण दिशा में यात्रा वर्जित मानी जाती है)
यदि यात्रा आवश्यक हो तो:
दही या जीरा खाकर घर से निकलें.

आज का विशेष योग व उपाय

प्रदोष व्रत: आज पौष शुक्ल प्रदोष व्रत है, जो भगवान शिव की कृपा पाने के लिए श्रेष्ठ दिन है.
सरल उपाय: नए साल की शुभ शुरुआत के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या केले के वृक्ष में जल अर्पित करें.
“ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें.

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Pradosh Vrat 2026: न्यू ईयर पर दुर्लभ संयोग, जानें प्रदोष व्रत नियम, पूजा विधि, शुभ समय और शनि-राहु केतु दोष के उपाय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola