1 जनवरी 2026 से टीवी और फ्रिज खरीदने का तरीका बदलेगा, स्टार रेटिंग जरूरी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Dec 2025 6:57 PM

विज्ञापन

टीवी-फ्रिज पर अब अनिवार्य स्टार रेटिंग, जानें नया नियम / फोटो एक्स से

New Year New Rule: सरकार ने 1 जनवरी से टीवी, फ्रिज, एलपीजी चूल्हा और कूलिंग टॉवर पर ऊर्जा दक्षता वाली स्टार रेटिंग अनिवार्य कर दी है. अब हर उपकरण पर बिजली खपत की जानकारी साफ दिखाई देगी

विज्ञापन

Star Rating: ऊर्जा बचत और बिजली खपत कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने 1 जनवरी 2026 (New Year New Rule) से टीवी, रेफ्रिजरेटर, एलपीजी गैस चूल्हा और कूलिंग टॉवर जैसे उपकरणों पर स्टार रेटिंग अनिवार्य कर दी है. बिजली मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ने गजट अधिसूचना जारी कर यह नियम लागू किया है. अब हर उपभोक्ता को खरीदारी के समय यह साफ दिखाई देगा कि कौन-सा उपकरण कितनी बिजली खर्च करेगा.

क्या है स्टार रेटिंग सिस्टम

स्टार रेटिंग 1 से 5 तक दी जाती है. जितनी अधिक स्टार संख्या होगी, उतना ही उपकरण ऊर्जा दक्ष होगा और बिजली की खपत कम करेगा. यह योजना ऊर्जा दक्षता ब्यूरो का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका मकसद उपभोक्ताओं को जागरूक करना और बिजली बचत को बढ़ावा देना है.

किन उपकरणों पर लागू होगा नया नियम

अब टीवी, फ्रिज, एलपीजी गैस चूल्हा और कूलिंग टॉवर के साथ-साथ डीप फ्रीजर, वितरण ट्रांसफॉर्मर और ग्रिड से जुड़े सोलर इनवर्टर पर भी स्टार रेटिंग दिखाना अनिवार्य होगा. पहले इन उपकरणों पर यह केवल स्वैच्छिक था.

पहले किन उपकरणों पर थी अनिवार्यता

इससे पहले रूम एयर कंडीशनर, इलेक्ट्रिक सीलिंग फैन, इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर, वाशिंग मशीन, ट्यूबलर फ्लोरसेंट लैंप और एलईडी लैंप पर स्टार रेटिंग पहले से ही अनिवार्य थी. अब सूची और लंबी हो गई है.

जुलाई 2025 में आया था मसौदा

जुलाई 2025 में इन उपकरणों के लिए मसौदा नियम जारी किये गए थे और जनता से सुझाव मांगे गए थे. उन्हीं सुझावों के आधार पर अब अंतिम बदलाव लागू किये गए हैं.

उपभोक्ताओं को होगा सीधा फायदा

नये नियम से ग्राहकों को खरीदारी के समय सही चुनाव करने में आसानी होगी. अधिक स्टार वाले उपकरण बिजली बिल कम करेंगे और लंबे समय तक टिकाऊ साबित होंगे.

यह भी पढ़ें: 40 हजार से कम में मिल रहा 65 inch Smart TV, नये साल पर सस्ते में घर बैठे उठाएं थिएटर जैसा मजा

यह भी पढ़ें: सर्दियों में काम का गैजेट, AC-स्टाइल रूम हीटर की कीमत जान आप भी करना चाहेंगे ट्राई

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola