Reliance Jio Happy New Year 2026 Plans: अनलिमिटेड कॉल्स ₹103 से शुरू, ₹500 में OTT बंडल, 365 दिन का Hero Annual Recharge

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Dec 2025 7:40 PM

विज्ञापन

Reliance Jio Happy New Year 2026 Plans: OTT और AI का डबल मजा

Reliance Jio Happy New Year 2026 Plans: रिलायंस जियो ने हैप्पी न्यू ईयर 2026 ऑफर प्लान लॉन्च किये हैं. ₹103 से शुरू, अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्क्रीन डेटा, ओटीटी सब्सक्रिप्शन और गूगल जेमिनी प्रो मुफ्त

विज्ञापन

Reliance Jio Happy New Year 2026 Plans: नये साल की शुरुआत में रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने Happy New Year 2026 प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनमें न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई-स्पीड डेटा मिलेगा बल्कि OTT सब्सक्रिप्शन और Google Gemini Pro जैसी एडवांस्ड AI सर्विस भी शामिल है. कीमतें मात्र ₹103 से शुरू होती हैं और ये प्लान्स लंबे समय तक वैल्यू देने के लिए डिजाइन किये गए हैं.

Hero Annual Recharge – ₹3,599

  • वैधता: पूरे 365 दिन
  • डेटा: रोजाना 2.5GB + अनलिमिटेड 5G (जहां उपलब्ध)
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड
  • SMS: 100 प्रतिदिन
  • खासियत: 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त.

यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो लंबे समय तक झंझट-मुक्त सर्विस और प्रोडक्टिविटी टूल्स चाहते हैं.

Super Celebration Monthly Plan – ₹500

  • वैधता: 28 दिन
  • डेटा: रोजाना 2GB + अनलिमिटेड 5G
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड
  • SMS: 100 प्रतिदिन
  • OTT बंडल: ₹500 वैल्यू का पैक जिसमें YouTube Premium, JioHotstar, Amazon Prime Video Mobile Edition, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Hoichoi, FanCode, Chaupal, Planet Marathi और Kancha Lanka शामिल.

बोनस: 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन.

Flexi Pack Add-on – ₹103

  • वैधता: 28 दिन
  • डेटा: कुल 5GB
  • OTT विकल्प: Hindi, International या Regional पैक में से चुनें.

यह पैक उन लोगों के लिए है जो कम बजट में OTT का मजा लेना चाहते हैं.

OTT और AI का डबल धमाका

जियो ने इस बार सिर्फ डेटा और कॉलिंग पर फोकस नहीं किया है. कंपनी ने OTT और AI को एक साथ जोड़कर यूजर्स को एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी दोनों का मजा देने का वादा किया है. Google Gemini Pro की मदद से यूजर्स एडवांस्ड टास्क और स्मार्ट असिस्टेंस पा सकेंगे.

Reliance Jio Happy New Year 2026 Plans: कहां मिलेगा यह रिचार्ज?

ये सभी प्लान्स Jio की आधिकारिक वेबसाइट, MyJio ऐप और देशभर के अधिकृत Jio रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: Jio का पैसा वसूल प्लान, एक रिचार्ज में मिलेगा Amazon Prime सहित 12 OTT फ्री, साथ में कॉलिंग-डेटा भी

यह भी पढ़ें: जियो का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज प्लान, कीमत 200 से कम, फायदे भर-भर के

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola