Jio का पैसा वसूल प्लान, एक रिचार्ज में मिलेगा Amazon Prime सहित 12 OTT फ्री, साथ में कॉलिंग-डेटा भी

Published by : Shivani Shah Updated At : 30 Dec 2025 8:58 AM

विज्ञापन

जियो रिचार्ज प्लान

Jio Recharge Plan: अगर आप भी जियो यूजर हैं और Amazon Prime लवर भी, तो आपके लिए जियो का 500 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में कंपनी 28 दिनों तक प्राइम वीडियो सहित 12 ओटीटी का फ्री एक्सेस दे रही है. इतना ही नहीं, इसमें आपको कॉलिंग और डेटा का फायदा भी मिलेगा.

विज्ञापन

Jio Recharge Plan: अगर आप Jio यूजर हैं और साथ में OTT लवर भी, तो फिर अब आपको अलग से हर OTT प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. आपको बस जियो का एक प्लान रिचार्ज करना होगा और फिर आप आराम से Amazon Prime से लेकर 12 OTT प्लेटफॉर्म्स का फायदा फ्री में उठा सकते हैं. दरअसल, नये साल के मौके पर रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए नया OTT प्लान लेकर आया है, जिसमें कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेटा का फायदा यूजर्स को दे रही है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

जियो का नया OTT प्लान

जियो ने न्यू ईयर ऑफर के तहत 500 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. यह प्लान एक एंटरटेनमेंट प्लान है, लेकिन इसमें आपको कॉलिंग-डेटा से लेकर कई सारे फायदे मिलेंगे. 500 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, अगर यूजर 5G सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा मिलेगा. यानी कि जितनी मर्जी उतना डेटा का इस्तेमाल वे कर सकते हैं.

ये OTT प्लेटफॉर्म्स मिलेंगे फ्री

इस प्लान में जियो यूजर्स को Prime Video मोबाइल एडीशन, JioHotstar (Mobile/TV), YouTube Premium, Sony LIV, ZEE5, JioTV, Discovery+, Liongate Play, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा दे रहा है.

जियो का 500 रुपये वाला प्लान
जियो का 500 रुपये वाला प्लान

मिलेंगे और भी कई फायदे

कंपनी अपने इस नये प्लान में यूजर्स को OTT के अलावा 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज, 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन, Jio Gold पर 1% एक्स्ट्रा बोनस और 2 महीने के लिए JioHome का फ्री ट्रायल कनेक्शन जैसे फायदे भी दे रही है.

यह भी पढ़ें: 2026 तक OTT, AI, 5G और अनलिमिटेड कॉलिंग, रिलायंस जियो के 2 सालाना प्लान्स हैं कमाल

यह भी पढ़ें: Jio के इस प्लान में मिल रहा 20GB EXTRA DATA, साथ में 3 महीने के लिए JioHotstar बिल्कुल फ्री

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola