Samsung Galaxy S25 Edge हुआ लॉन्च: अब तक का सबसे पतला Galaxy फोन, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 May 2025 11:20 AM

विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung Galaxy S25 Edge Launched: सैमसंग ने गैलेक्सी एस25 को लॉन्च किया है, जो सिर्फ 5.8 मिलीमीटर मोटा है. जानिए कीमत, फीचर्स, कैमरा, बैटरी और एआई की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Samsung ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज में नया स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge लॉन्च (Samsung Galaxy S25 Edge Launched) कर दिया है. यह फोन अपने स्लिम डिजाइन (सिर्फ 5.8mm मोटाई) और प्रीमियम फीचर्स के कारण चर्चा में है. इसे कंपनी ने एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए पेश किया. अमेरिका में इसकी कीमत $1,099 (लगभग ₹94,000) रखी गई है. भारत में कीमत का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है.

Samsung Galaxy S25 Edge के प्रमुख फीचर्स

डिस्प्ले:

6.7-इंच Quad HD+ AMOLED स्क्रीन

1Hz से 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट

Corning Gorilla Glass Ceramic 2 प्रोटेक्शन

डिजाइन और बॉडी:

मात्र 5.8mm मोटा, वजन सिर्फ 163 ग्राम

मजबूत टाइटेनियम फ्रेम

IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस:

Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिप

रीडिजाइन्ड वेंटीलेशन के लिए पतली लेकिन चौड़ीवेपर चैंबर टेक्नोलॉजी

यह भी पढ़ें: स्लिम डिजाइन और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F56 5G, चेक करें फीचर्स और कीमत

यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy M56 5G, जानिए क्यों है ये मिड-रेंज में गेम चेंजर

कैमरा सेटअप:

200MP प्राइमरी कैमरा – बेहतर नाइट फोटोग्राफी

12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (ऑटोफोकस और मैक्रो सपोर्ट)

12MP फ्रंट कैमरा

बैटरी और चार्जिंग:

3900mAh बैटरी

25W वायर्ड चार्जिंग

वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग (Wireless PowerShare)

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स:

Android 15 पर आधारित OneUI 7

AI टूल्स: Call Transcript, Drawing Assist, Writing Assist

Google का Circle to Search भी इंटीग्रेटेड

7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा

कनेक्टिविटी:

Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, 5G, और NFC सपोर्ट

किसके लिए है Galaxy S25 Edge?

यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो प्रीमियम लुक, हल्का डिजाइन और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस को एक साथ चाहते हैं. AI, कैमरा, और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में यह फोन बाजार में जबरदस्त टक्कर देगा.

यह भी पढ़ें: स्लिम से लेकर फ्लिप तक! इस हफ्ते इन स्मार्टफोन्स की होगी धमाकेदार एंट्री, चेक करें लिस्ट

यह भी पढ़ें: 60,000 रुपये सस्ता मिल रहा है Samsung Galaxy S25, बंपर छूट से लेकर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस तक जानें सबकुछ

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola