Samsung ने लॉन्च किया Galaxy M56 5G, जानिए क्यों है ये मिड-रेंज में गेम चेंजर

Samsung Galaxy M56 5G Price Specifications
Samsung ने Galaxy M56 5G को भारत में लॉन्च किया है, जिसमें 50MP कैमरा, 7.2mm पतला डिजाइन, Android 15 और 5000mAh बैटरी है. जानिए कीमत, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स.
Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M56 5G लॉन्च कर दिया है, जो 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्लिम डिजाइन के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन अब तक का सबसे पतला Galaxy M सीरीज़ डिवाइस है, जिसकी मोटाई मात्र 7.2mm है. यह पिछले Galaxy M55 5G की तुलना में 30% पतला और 33% ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले के साथ आता है.
Samsung Galaxy M56 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
Galaxy M56 5G की भारत में शुरुआती कीमत ₹27,999 रखी गई है (8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए). यह स्मार्टफोन 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Amazon और Samsung India की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. HDFC कार्ड धारकों को ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. यह फोन दो कलर ऑप्शन – Black और Light Green में लॉन्च हुआ है.
यह भी पढ़ें: 8 हजार से भी कम में मिल जाएंगे ये 5 दमदार स्मार्टफोन, बैटरी-कैमरा सब टॉप नॉच
यह भी पढ़ें: Google Pixel 9a सिर्फ ₹30,500 में! Pixel 6a यूजर्स के लिए बंपर ऑफर
Samsung Galaxy M56 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.73-इंच Full HD+ sAMOLED+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट
- प्रोसेसर: ऑक्टा-कोर चिपसेट
- रैम और स्टोरेज: 8GB LPDDR5X RAM, 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 पर आधारित One UI 7
- अपडेट सपोर्ट: 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स
कैमरा स्पेसिफिकेशन
- रियर कैमरा:
- 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 2MP मैक्रो लेंस
- फ्रंट कैमरा: 12MP सेल्फी कैमरा, HDR वीडियो सपोर्ट
- AI फीचर्स: ऑब्जेक्ट इरेज़र, इमेज क्लिपर और एडिट सजेशन जैसे स्मार्ट टूल्स
बैटरी और अन्य खासियतें
- 5,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन
- कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C, NFC
- वजन: 180 ग्राम | मोटाई: 7.2mm
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










