8 हजार से भी कम में मिल जाएंगे ये 5 दमदार स्मार्टफोन, बैटरी-कैमरा सब टॉप नॉच
Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Apr 2025 1:29 PM
Smartphone Under 8000
Best smartphone Under 8000: अगर आप एक दमदार और किफायती स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो हम लेकर आए हैं 8000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स की सूची. आइए नर डालते हैं.
Best smartphone Under 8000: भारत में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. ₹8,000 से कम कीमत वाले फोन्स का यह सेगमेंट धीरे-धीरे बाजार में सबसे लोकप्रिय विकल्पों में शामिल होता जा रहा है. हाल के महीनों में कई बड़ी कंपनियों ने इस बजट कैटेगरी में शानदार डिवाइसेज लॉन्च किए हैं.
हालांकि बजट सेगमेंट में विकल्पों की भरमार है, लेकिन जब बजट ₹8,000 तक हो तो विकल्प सीमित हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी कन्फ्यूजन में हैं कि इतने बजट में कौन सा स्मार्टफोन लेना सही रहेगा, तो हम आपकी मदद के लिए तैयार हैं. आज हम आपको वो टॉप 5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 8000 से कम है लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू के साथ साथ उनमें लेस्टेस्ट फीचर्स भी देखने को मलते हैं.
Best Smartphone Under 8000: यह रहे उन शानदार फोन्स की लिस्ट
Samsung Galaxy M05
Samsung ने अपने बजट सेगमेंट में एक और बेहतरीन स्मार्टफोन पेश किया है. Samsung Galaxy M05 अब मात्र ₹6,299 की रियायती कीमत पर मिल रहा है. यह स्मार्टफोन 6.7 इंच के बड़े HD+ डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें Mediatek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8GB रैम और 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक शानदार विकल्प बनाता है. 5000mAh की दमदार बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है.
Lava Yuva 3
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने बजट सेगमेंट में Lava Yuva 3 को पेश किया है. इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करता है. डिवाइस में Unisoc T606 प्रोसेसर, 4GB रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.
यह भी पढ़े: Google Pixel 9a सिर्फ ₹30,500 में! Pixel 6a यूजर्स के लिए बंपर ऑफर
कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का AI ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो शानदार और जीवंत तस्वीरें कैप्चर करने में सक्षम है. यह फोन महज ₹6,998 की कीमत पर Amazon पर उपलब्ध है और कई दमदार फीचर्स के साथ आता है.
Realme NARZO N61
रियलमी ने बजट स्मार्टफोन कैटेगरी में नया धमाका किया है. Realme NARZO N61 अब ₹7,500 से कम कीमत में उपलब्ध है और इसमें कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन में 6.74 इंच की HD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. यह स्मार्टफोन UNISOC T612 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6GB रैम व 128GB स्टोरेज का विकल्प भी मिलता है.
फोन में ArmorShell प्रोटेक्शन, 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और IP54 रेटिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती हैं. अमेजन पर इसकी 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मात्र ₹7,498 में उपलब्ध है.
Realme C30
Realme C30 एक किफायती स्मार्टफोन है जो सिर्फ ₹6,999 की कीमत में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. इसमें 6.5 इंच की बड़ी IPS डिस्प्ले दी गई है, जो सामान्य ब्राउजिंग और पढ़ने जैसे बुनियादी कामों के लिए उपयुक्त है, हालांकि HD कंटेंट के लिए यह ज्यादा अनुकूल नहीं है. इसमें 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो दिन के समय साधारण फोटोग्राफी के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है.
POCO M5
फोन में 6.58 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहतरीन तरीके से संभालने में सक्षम है. फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है. वहीं, फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है. फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










