Airtel का धमाकेदार प्लान- TV + Wi-Fi + Calls सिर्फ 699 में

Airtel Black का 699 रुपये वाला प्लान देता है अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग, ₹350 के टीवी चैनल्स और ZEE5 और Hotstar जैसे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन. एक ही बिल में सबकुछ
आजकल लोग चाहते हैं कि टीवी, इंटरनेट और फोन की सारी जरूरतें एक ही जगह से पूरी हों. इसी सोच को ध्यान में रखते हुए एयरटेल ने अपने Airtel Black प्लान्स पेश किए हैं. यह प्लान्स न सिर्फ डेटा और कॉलिंग की सुविधा देते हैं, बल्कि टीवी चैनल्स और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी शामिल करते हैं.
699 रुपये वाला बेसिक ब्लैक प्लान
एयरटेल का सबसे सस्ता ब्लैक प्लान 699 रुपये का है. इसमें यूजर्स को 40Mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है. खास बात यह है कि इसमें ₹350 के टीवी चैनल्स का ऐक्सेस मुफ्त दिया जाता है, यानी इसके लिए अलग से कोई भुगतान नहीं करना होगा.
कॉलिंग और लैंडलाइन सुविधा
इस प्लान में लैंडलाइन पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स शामिल हैं. यानी इंटरनेट के साथ-साथ फोन कॉलिंग की चिंता भी खत्म हो जाती है.
प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का फायदा
एयरटेल इस पैकेज में कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन भी जोड़ रहा है. इसमें Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज, ZEE5 Premium, Disney+ Hotstar, Airtel Xstream और Adobe Express Premium का ऐक्सेस मिलता है.
टैक्स और बिलिंग
ध्यान देने वाली बात यह है कि फाइनल बिल पर 18% GST भी देना होगा. लेकिन चूंकि यह एक बंडल सर्विस है, इसलिए यूजर्स को अलग-अलग बिलों की झंझट से छुटकारा मिलता है.
सारी जरूरतें एक ही पैकेज में पूरी
एयरटेल ब्लैक प्लान उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं कि टीवी, इंटरनेट और फोन की सारी जरूरतें एक ही पैकेज में पूरी हों. 699 रुपये का बेसिक प्लान किफायती है और इसमें कई प्रीमियम सर्विसेज भी शामिल हैं, जिससे यह यूजर्स के लिए एक ऑल-इन-वन सॉल्यूशन बन जाता है.
ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.
यह भी पढ़ें: Airtel का बजट फ्रेंडली प्लान, 500 रुपये से कम में 77 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर
यह भी पढ़ें: घर में है Wi-Fi, तो Airtel के ये सस्ते प्लान महीने भर नंबर रखेंगे ON, कीमत 300 रुपये से भी कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










