स्लिम से लेकर फ्लिप तक! इस हफ्ते इन स्मार्टफोन्स की होगी धमाकेदार एंट्री, चेक करें लिस्ट

Published by : Shivani Shah Updated At : 12 May 2025 7:30 PM

विज्ञापन

upcoming smartphones

Upcoming Smartphones: अगर आप नया फोन खरीदना चाहते हैं तो फिर आपके लिए इस हफ्ते 3 स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. दमदार बैटरी और प्रोसेसर के साथ धांसू फीचर्स से ये स्मार्टफोन्स लैस होने वाले हैं. Samsung से लेकर Motorola और Vivo इस हफ्ते अपने-अपने नए दमदार मॉडल को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाला है.

विज्ञापन

Upcoming Smartphones: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर थोड़ा इंतजार कर लीजिए. क्योंकि, इस हफ्ते कई दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. साउथ कोरियन कंपनी Samsung से लेकर चाइनीज टेक कंपनी Motorola, Oppo इस हफ्ते अपने-अपने नए फ्लैगशिप मॉडल्स को लॉन्च करने वाली है. Samsung जहां 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन लॉन्च करने वाला हो तो वहीं Motorola कंपनी नया पावरफुल फ्लिप मॉडल लॉन्च करने वाली है. सभी स्मार्टफोन्स प्रीमियम से लेकर मिड रेंज बजट में लॉन्च होने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं कौन सा फोन कब होगा लॉन्च.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge कल होगा लॉन्च, 200MP कैमरा, धांसू फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत

Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung अपना नया फ्लैगशिप मॉडल Galaxy S25 Edge कल यानी 13 मई को भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च करने वाला है. Galaxy S25 Edge कंपनी का अब तक का सबसे पतला फोन होने वाला है. इस फोन में 200MP का रियर कैमरा मिलेगा. वहीं, थिकनेस कि बात करें तो Galaxy S25 Edge की मोटाई 5.8mm होने वाली है. बेहतरीन प्रोसेसर के लिए यूजर्स को इस मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite का चिपसेट दिया गया है. इसमें 6.7 inch की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है.

Motorola Razr 60 Ultra

चाइनीज टेक कंपनी Motorola भी अपने नए पावरफुल फ्लिप फोन Razr 60 Ultra को 13 मई को लॉन्च करने वाली है. कंपनी अपने इस नए मॉडल को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. इस फोन मने बेहतरीन प्रोसेसर के लिए कंपनी ने Snapdragon 8 Elite का चिपसेट दिया है. इस मॉडल के बैक पैनल में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए भी यूजर्स को 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इस मॉडल में 7 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले यूजर्स को मिलेगी. बैटरी कि बात करें तो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी इस मॉडल में दी गई है.

Vivo V50 Elite Edition

चाइनीज टेक कंपनी Vivo भी अपना नया मॉडल लॉन्च करने वाली है. Vivo अपने नए मॉडल Vivo V50 Elite Edition को भारत में 15 मई को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने अब तक अपने इस नए मॉडल के फीचर्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है. लेकिन लीक हुई जानकारी के अनुसार, इसमें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट प्रोसेसर, 6.77 इंच की Full HD+ Curved डिस्प्ले, 50MP+50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है.

Sony Xperia 1 VII

जापानी टेक कंपनी Sony भी अपने नए मॉडल Sony Xperia 1 VII को 13 मई को ही लॉन्च कर रहा है. 6.5 inch OLED डिस्प्ले के साथ इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 48MP का प्राइमरी, 12MP का सेकेंडरी कैमरा और 12MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा. Sony Xperia 1 VII में भी Snapdragon 8 Elite का प्रोसेसर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! भारत में इस दिन लॉन्च होगी Vivo V50 Elite Edition, जानिए क्या है खास

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola