चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन, भारत ने राफेल को लेकर चला बड़ा दांव, टाटा निभाएगा बड़ी जिम्मेदारी

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Rafale Made In India / Symbolic AI Image By X

Rafale To Be Made In India: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने ड्रोन हमला किया, लेकिन भारत ने S-400 और राफेल से जवाब दिया. अब भारत में ही राफेल जेट का निर्माण होगा, जिससे पाकिस्तान की चिंता और बढ़ गई है.

विज्ञापन

Rafale To Be Made In India: हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव (India Pakistan Tension) बढ़ा था. पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6 और 7 मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत, पड़ोसी देश के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया. इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के ऊपर ड्रोन हमला किया. इसके जवाब में भारत ने भी अपनी वायु सेना की ताकत दिखाई, जिसमें एस-400 (S-400) के अलावा राफेल जेट विमानों का भी दम दिखा. अब पाकिस्तान की हालत और खराब होने जा रही है, क्योंकि राफेल फाइटर जेट (Rafale Fighter Jet) अब भारत में बनने जा रहे हैं.

भारत की एयरोस्पेस इंडस्ट्री को नयी दिशा देने वाली एक ऐतिहासिक डील सामने आयी है. फ्रांस की मशहूर रक्षा कंपनी दसॉ एविएशन (Dassault Aviation) और भारत की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (Tata Advanced Systems Limited – TASL) ने राफेल फाइटर जेट के निर्माण के लिए चार अहम प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के तहत अब राफेल जेट का पूरा ढांचा (Fuselage) भारत में ही तैयार किया जाएगा, जो भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को एक नयी ऊंचाई पर ले जाएगा.

भारत में बनेगा राफेल का ढांचा

इस करार के तहत हैदराबाद में टाटा की एक अत्याधुनिक फैक्ट्री स्थापित की जाएगी, जहां राफेल जेट के रीयर फ्यूजेलाज, सेंट्रल सेक्शन और फ्रंट सेक्शन समेत कई मुख्य हिस्सों का निर्माण किया जाएगा. Dassault Aviation ने इस डील को भारत के एयरोस्पेस सेक्टर में बड़ा निवेश करार दिया है, जो हाई-प्रिसिशन मैन्युफैक्चरिंग में भारत को अग्रणी बनाएगा.

यह भी पढ़ें: PIN Code हुआ पुराना, आ गया DIGIPIN का जमाना! भारतीय डाक लाया नया एड्रेसिंग सिस्टम, जानें कैसे पता करें अपना पिन

फैक्ट्री का संचालन वित्त वर्ष 2028 से शुरू होने की उम्मीद है. शुरुआती चरण में हर महीने दो फुल फ्यूजेलाज तैयार होकर बाहर निकलेंगे. यह पहला मौका होगा जब फ्रांस से बाहर राफेल के ढांचे का निर्माण होगा, जिससे भारत वैश्विक एयरोस्पेस सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बन सकता है.

कंपनियों का क्या कहना है?

Dassault Aviation के CEO एरिक ट्रैपियर ने इस साझेदारी को निर्णायक कदम बताया. उन्होंने कहा कि भारत में प्रोडक्शन से उनकी सप्लाई चेन मजबूत होगी और क्वाॅलिटी व प्रतिस्पर्धा के वैश्विक मानकों को बरकरार रखना आसान होगा.

वहीं, TASL के CEO सुकरण सिंह ने कहा, पूरे फ्यूजेलाज का निर्माण भारत में होना टाटा की क्षमताओं और दसॉ के साथ मजबूत रिश्तों का सबूत है. यह मेक इन इंडिया विजन को और मजबूती देगा और भारत को वैश्विक रक्षा निर्माण हब बना सकता है.

यह साझेदारी भारत में स्थानीय रोजगार के नये अवसर पैदा करेगी और भविष्य में राफेल पार्ट्स के एक्सपोर्ट की संभावना को भी जन्म देगी.

यह भी पढ़ें: बच्चों को फोन देने से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें: कहीं आपका Aadhaar Card कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? इन स्टेप्स को फॉलो कर ऐसे लगाएं पता

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता Aadhaar में कितनी बार बदलता है पता और फोन नंबर, जानेगा तो इस दिन तक करा लेगा फ्री में अपडेट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola