बच्चों को फोन देने से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Updated:
विज्ञापन

Child Phone Safety Tips / UNSPLASH

Child Phone Safety Tips: बच्चों को फोन देने से पहले इन 5 जरूरी टिप्स को अपनाएं. स्क्रीन गार्ड, ऐप लॉक, बायोमेट्रिक सुरक्षा और कंटेंट मॉनिटरिंग से फोन और बच्चे दोनों सुरक्षित रहेंगे.

विज्ञापन

Child Phone Safety Tips: आजकल बच्चे स्मार्टफोन का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं, लेकिन माता-पिता को इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. अगर आप अपने बच्चे को फोन देने की सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है.

बच्चों को फोन देने से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

फोन पर कवर और स्क्रीन गार्ड लगाएं- बच्चे फोन गिरा सकते हैं, जिससे स्क्रीन टूटने का खतरा रहता है.

ऐप्स को पिन करें- अगर बच्चा गेम खेल रहा है, तो उस ऐप को पिन करें ताकि वह अन्य ऐप्स तक न पहुंच सके.

बायोमेट्रिक लॉक लगाएं- अनजाने में खरीदारी से बचने के लिए Google Play Store पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ऑन करें.

पेमेंट और जरूरी ऐप्स को लॉक करें- बैंकिंग और मैसेजिंग ऐप्स को लॉक करें ताकि बच्चा गलती से कोई ट्रांजैक्शन न कर सके.

स्क्रीन टाइम और कंटेंट मॉनिटर करें- बच्चों के फोन इस्तेमाल पर नजर रखें और अनावश्यक ऐप्स को ब्लॉक करें.

बच्चों को फोन देने से पहले क्यों जरूरी है सतर्कता?

आजकल कई मामले सामने आये हैं, जहां बच्चों ने अनजाने में ऑनलाइन गेम्स या ऐप्स पर पैसे खर्च कर दिए. इसके अलावा, इंटरनेट पर मौजूद अनवांटेड कंटेंट से भी बच्चों को बचाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: मोबाइल डाटा जल्दी हो जाता है खत्म! तो अपना लें स्मार्ट यूजर्स की ये सीक्रेट ट्रिक्स, आसान है तरीका

यह भी पढ़ें: आपके एरिया में किस कंपनी का आ रहा 5G नेटवर्क? घर बैठे इन स्टेप्स को फॉलो कर लगाए मिनटों में पता

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता फ्लाइट में क्यों ऑन करना पड़ता है Airplane Mode, जान जाएगा तो पकड़ लेगा माथा

यह भी पढ़ें: फोन में छिपा है सीक्रेट मोड! लड़कियां कर रही हैं जमकर इस्तेमाल

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola