मोबाइल डाटा जल्दी हो जाता है खत्म! तो अपना लें स्मार्ट यूजर्स की ये सीक्रेट ट्रिक्स, आसान है तरीका

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

Mobile data saving tips

Mobile Data Saving Tips: अगर आपका डेटा दिन से पहले खत्म हो जाता है तो फिर अपेक लिए हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं. जिससे आप अपना डेटा आसानी से बिना इंटरनेट बंद किये बचा सकते हैं.

विज्ञापन

Mobile Data Saving Tips: आज के समय में 1.5GB डेटा भी यूजर्स के लिए कम है. लेकिन ये डेटा भी बिना कुछ किए खत्म हो जाए तो भी तकलीफ है. क्योंकि, बार-बार रोजाना एक्स्ट्रा डेटा रिचार्ज करना महीने के प्लान से भी महंगा है. दरअसल, कई यूजर्स की ये शिकायत होती है कि उन्होंने अपने डेटा का इस्तेमाल नहीं किया, फिर भी उनका डेटा जल्दी खत्म हो जाता है. अगर आप भी ऐसी ही परेशानी झेल रहे हैं तो फिर आपके लिए ये खबर है. इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने डेटा को बर्बाद होने से बचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

ऑटो अपडेट (Auto Update)

स्मार्टफोन में कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं, जो ऑटो अपडेट यानी खुद से अपडेट हो जाते हैं. ऐसे में हमें पता भी नहीं चलता और हमारा डेटा ऐप अपडेट होने में ही वेस्ट हो जाता है. ऐसे में आप अपने फोन में ऑटो अपडेट के ऑप्शन को ऑफ कर दें ताकि आपका डेटा बर्बाद ना हो. ऑटो अपडेट के ऑप्शन को आप सिर्फ वाई-फाई ओनली (Wi-Fi only) पर सेट कर दें. ऐसे में आपका ऐप वाई-फाई से कनेक्ट होते ही खुद अपडेट हो जाएगा और आपके फोन का डेटा भी बच जाएगा.

बैकग्राउंड डेटा लिमिट

अक्सर स्मार्टफोन में बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स भी डेटा वेस्ट करते हैं. ऐसे में फोन के सेटिंग्स में जाकर आप बैकग्राउंड डेटा को कंट्रोल कर सकते हैं. Android और iOS दोनों ही डिवाइस में आपको बैकग्राउंड डेटा लिमिट करने या ब्लॉक करने का ऑप्शन मिल जाएगा.

वीडियो क्वालिटी

अगर आप दिन भर इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर वीडियो देखना पसंद करते हैं तो फिर इन ऐप्स में डेटा सेविंग मोड ऑन कर दीजिए. जिससे आप दिन भर आराम से कम डेटा का इस्तेमाल कर वीडियो देख सकें. दरअसल, ये ऐप्स आपको वीडियो हाई क्वालिटी में दिखाते हैं, जिससे आपका डेटा जल्दी खर्च हो जाता है. यूट्यूब पर आप Auto वीडियो क्वालिटी सेट कर सकते हैं.

डेटा सेवर मोड

अगर आप Chrome या Browser का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वहां भी आप डेटा सेवर मोड ऑन कर सकते हैं. जिससे ब्राउजर का इस्तेमाल करते समय भी आपके डेटा की बचत हो.

Wi-Fi का इस्तेमाल

आजकल हर जगह Wi-Fi कनेक्शन आसानी से मिल जाता है. ऐसे में अगर अप पब्लिक प्लेस या कैफे में हैं तो वहां लगे Wi-Fi का इस्तेमाल कर आप अपने पसंदीदा वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं. जिससे आप बाद में उसे डेटा ऑफ कर आसानी से देख सकते हैं. Wi-Fi से आप वीडियो कॉल या फिर कोई भी बड़ी फाइल डाउनलोड कर अपना डेटा बचा सकते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola