जल्द जारी हो सकता है एसटीईटी का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Dec 2025 2:35 PM
STET रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
STET Result 2025 Soon: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का रिजल्ट जारी करने वाली है. रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी bsebstet.org वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे.
STET Result 2025 Soon: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का रिजल्ट जारी करने वाली है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी bsebstet.org वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे. बोर्ड ने साफ किया है कि परिणाम केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध होगा.
रिजल्ट कैसे देखें?
रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा.
कट-ऑफ और सर्टिफिकेट
सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी जाएगी. परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जो बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य होगा.
STET Result 2025 Steps To Download: रिजल्ट कहां देखें?
- रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स-
- bsebstet.org वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर ‘Bihar STET Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें.
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें.
यह भी पढ़ें- KVS NVS Exam City Slip 2025 Out: एग्जाम सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड जारी? पहले जानें अंतर, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










