Train Accident: जसीडीह-झाझा रेल खंड पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 17 ट्रेनें रद्द, 35 के मार्ग बदले

ट्रेनों का परिचालन ठप होने की वजह से आसनसोल स्टेशन पर परेशान यात्री. फोटो : राम कुमार
Train Accident: आसनसोल मंडल के जसीडीह-झाझा रेल खंड पर एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसके बाद से अप और डाउन, ट्रेन सेवा पूरी तरह बाधित है. यात्री परेशान हैं. आसनसोल रेल मंडल की ओर से बताया गया है कि देर रात टेलवा हॉल्ट के पास टेलवा ब्रिज पर मालवाहक ट्रेन पटरी से उतर गयी. इसके बाद इस रूट पर सभी ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया. कड़ाके की ठंड में यात्री परेशान हैं और इधर-उधर भटक रहे हैं.
Table of Contents
Train Accident| आसनसोल, राम कुमार : आसनसोल मंडल के जसीडीह-झाझा रेल खंड पर एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. इसकी वजह से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है. आसनसोल मंडल की ट्रेनों से यात्रा कर रहे लोग परेशान हैं. चूंकि अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित है, लोगों के पास इंतजार करने और सड़क मार्ग से जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 35 ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिये गये.
टोलवा ब्रिज पर बेपटरी हुई मालगाड़ी
आसनसोल रेल मंडल की ओर से बताया गया है कि शनिवार देर रात जसीडीह-झाझा रेल खंड के बीच एक मालगाड़ी टेलवा हॉल्ट के पास टेलवा ब्रिज पर पटरी से उतर गयी. इसके बाद इस रूट पर सभी ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया. कड़ाके की ठंड में यात्री इधर-उधर भटक रहे हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रेल सेवा बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर चल रहा काम
इस बीच, रेलवे के अधिकारी और अभियंत्रण की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है. ट्रेन सेवा को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए विभाग की टीम युद्धस्तर पर काम कर रही है. पूर्व रेलवे ने एक बुलेटिन जारी कर कहा है कि लाहाबोन और सिमुलतला के बीच मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. पूर्व रेलवे ने दुर्घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं.
रेलवे ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
- आसनसोल पूछताछ हेल्पलाइन नंबर : 8250423803
- लाहाबन हेल्पलाइन नंबर : 90462 39257
- सिमुलतला हेल्पलाइन नंबर : 90462 39218
- जसीडीह हेल्पलाइन नंबर : 7654517819
- मधुपुर पूछताछ हेल्पलाइन नंबर : 9332062170
- दुर्गापुर हेल्पलाइन नंबर : 9046239223
17 ट्रेनों को कर दिया गया रद्द
- 28.12.2025 को होने वाली 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द.
- 28.12.2025 को होने वाली 13155 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस रद्द.
- 28.12.2025 को होने वाली 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस रद्द.
- 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस
- 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस
- 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
- 63571 जसीडीह-मोकामा मेमू
- 63574 किऊल-जसीडीह मेमू
- 63297 देवघर-झाझा मेमू
- 63298 झाझा-देवघर मेमू
- 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू
- 63566 झाझा-जसीडीह मेमू
- 63153 जसीडीह-बैद्यनाथ धाम मेमू
- 63154 बैद्यनाथ धाम-जसीडीह मेमू
- 63209 झाझा-पटना मेमू
- 63565 जसीडीह-झाझा मेमू
- 63573 जसीडीह-किऊल मेमू
लंबी दूरी की ये ट्रेनें भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
- 12333 हावड़ा – प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) प्रधानखंटा – धनबाद – गया – दीन दयाल उपाध्याय होते हुए धनबाद और गया में रुकेगी.
- 12351 हावड़ा – राजेंद्र नगर एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) को धनबाद, गया में ठहराव के साथ प्रधानखंटा – धनबाद – गया – पटना के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
- 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) को धनबाद, गया में ठहराव के साथ धनबाद-गया-किऊल के रास्ते चलाया जाएगा।
- 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) को धनबाद, गया में ठहराव के साथ प्रधानखंटा-धनबाद-गया-किऊल के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
- 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) को अंडाल, रामपुरहाट, मालदा टाउन में ठहराव के साथ आसनसोल-अंडाल-साईंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-मालदा टाउन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
- 12253 एसएमवीबी बेंगलुरु – भागलपुर एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को रामपुरहाट, साहिबगंज में ठहराव के साथ खाना – रामपुरहाट – गुमानी – साहिनगंज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
- 18622 हटिया – पुणे एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) को धनबाद, गया में ठहराव के साथ धनबाद – गया – पटना के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
- 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) को रामपुरहाट, साहिबगंज, भागलपुर में ठहराव के साथ अंडाल-साईंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-भागलपुर-किऊल के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
Train Accident: बदले मार्ग से चलेंगी ये 27 ट्रेनें
- 18105 राउरकेला-यनगर एक्सप्रेस (यात्रा की शुरुआत 27.12.2025 को) गया मार्ग से चलेगी
- 12274 नयी दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) दीनदयाल-गया-धनबाद-प्रधानखुंटा मार्ग से चलेगी.
- 12304 नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) दीनदयाल-गया-धनबाद-प्रधानखुंटा मार्ग से चलेगी.
- 12326 नांगल डैम-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) दीनदयाल-गया-धनबाद-प्रधानखुंटा मार्ग से चलेगी.
- 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल (यात्रा दिनांक 27.12.2025) जसीडीह-बांका-भागलपुर-किउल मार्ग से चलेगी. ट्रेन का ठहराव बांका, भागलपुर और जमालपुर स्टेशन पर होगा.
- 13185 सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) जसीडीह-बांका-भागलपुर-किउल मार्ग से चलेगी. ट्रेन का ठहराव बांका, भागलपुर और जमालपुर स्टेशन पर होगा.
- 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025)जसीडीह-बांका-भागलपुर-किउल मार्ग से चलेगी. ट्रेन का ठहराव बांका, भागलपुर और जमालपुर स्टेशन पर होगा.
- 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से चलेगी.
- 13127 कोलकाता-आरा गरीब रथ एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-सासाराम के मार्ग से चलेगी.
- 12351 हावड़ा-राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-किउल मार्ग से चलेगी
- 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) आसनसोल-प्रधानखुंटा-गया-दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग से चलेगी. गया में ट्रेन का ठहराव होगा.
- 12331 हावड़ा-जम्मू तवी हिमगिरि एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) आसनसोल-प्रधानखुंटा-गया-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से चलेगी. गया में ट्रेन का ठहराव होगा.
- 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस (यात्रा तारीख 27.12.2025) आसनसोल-प्रधानखुंटा-गया-किउल के रास्ते चलेगी. गया में ट्रेन का ठहराव होगा.
- 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) अंडाल-सैंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-भागलपुर-किउल के रास्ते चलेगी. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली इस ट्रेन का रामपुरहाट, भागलपुर और जमालपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा.
- 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) अंडाल-सैंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-भागलपुर-किउल के रास्ते चलेगी. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली इस ट्रेन का रामपुरहाट, भागलपुर और जमालपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा.
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) अंडाल-सैंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-भागलपुर-किउल के रास्ते चलेगी. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली इस ट्रेन का रामपुरहाट, भागलपुर और जमालपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा.
- 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) अंडाल-सैंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-भागलपुर-किउल के रास्ते चलेगी. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली इस ट्रेन का रामपुरहाट, भागलपुर और जमालपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा.
- 22214 पटना-शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) किउल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट-बर्धमान के रास्ते चलेगी. ट्रेन का ठहराव भागलपुर स्टेशन पर होगा.
- 12306 नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) किउल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट-बर्धमान के रास्ते चलेगी. ट्रेन का ठहराव भागलपुर स्टेशन पर होगा.
- 13186 जयनगर-सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) किउल-भगलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट-बर्धमान के रास्ते चलेगी. ट्रेन भागलपुर स्टेशन पर रुकेगी.
- 12352 राजेंद्र नगर टर्मिनल-हावड़ा एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) किउल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट-बर्धमान स्टेशन से होकर चलेगी. ट्रेन का ठहराव भागलपुर स्टेशन पर होगा.
- 12334 प्रयागराज-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) किउल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट-बर्धमान के रास्ते चलेगी. ट्रेन का भगलपुर स्टेशन पर ठहराव होगा.
- 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल (यात्रा दिनांक 26.12.2025) किउल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी, रामपुरहाट, बर्धमान के रास्ते चलेगी. ट्रेन भागलपुर स्टेशन पर रुकेगी.
- 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) प्रधानखुंटा-सीतारामपुर-आसनसोल के रास्ते चलेगी.
- 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) प्रधानखुंटा-सीतारामपुर-आसनसोल के रास्ते चलेगी.
- 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) गया-गोमो-राजबेड़ा के रास्ते चलेगी.
- 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस (यात्रा दिनांक 27.12.2025) गया-गोमो-राजाबेड़ा मार्ग से चलेगी.
इसे भी पढ़ें
दुमका स्टेशन पर रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, 2 बोगी पटरी से उतरी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




