Flipkart Sale में 55 इंच का 4K Smart TV हुआ सस्ता, मिल रहे तगड़े ऑफर्स

Published by :Rajeev Kumar
Published at :10 May 2026 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
Flipkart Sale 55 Inch Smart TV

Flipkart Sale 55 Inch Smart TV

Flipkart Sale में Coca का 55 इंच 4K Smart TV भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील की मदद से इसकी कीमत और कम की जा सकती है.

विज्ञापन

अगर आप लंबे समय से बड़ा Smart TV खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह मौका आपके काम का हो सकता है. Flipkart पर चल रही सेल में 55 इंच का 4K Smart TV भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है. आमतौर पर महंगे माने जाने वाले बड़े स्क्रीन टीवी अब काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं, जिसकी वजह से ऑनलाइन खरीदारों के बीच इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है. खास बात यह है कि बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स की मदद से कीमत को और कम किया जा सकता है.

22,999 रुपये में मिल रहा 55 इंच का Smart TV

Flipkart Sale में Coocaa Y74 Plus 55-inch 4K Smart TV सिर्फ 22,999 रुपये में उपलब्ध है. यह एक 4K LED Smart TV है, जो बड़ी स्क्रीन पर हाई क्वाॅलिटी कंटेंट देखने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है.

आज के समय में 55 इंच टीवी आमतौर पर काफी महंगे होते हैं, लेकिन इस सेल में यह मॉडल बजट सेगमेंट में चर्चा का विषय बना हुआ है. बड़ी स्क्रीन पर OTT कंटेंट, स्पोर्ट्स और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है.

बैंक ऑफर से और कम हो सकती है कीमत

Flipkart इस सेल में चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट भी दे रहा है. कंपनी के अनुसार, कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट कैशबैक मिल सकता है. ऐसे में टीवी की प्रभावी कीमत और नीचे आ सकती है.

इसके अलावा पुराने टीवी को एक्सचेंज करने का विकल्प भी दिया जा रहा है. एक्सचेंज वैल्यू पुराने टीवी की कंडिशन और मॉडल पर निर्भर करेगी. इससे नए Smart TV की कीमत और कम हो सकती है.

Google TV और 4K सपोर्ट जैसे फीचर्स

Coocaa ब्रांड का यह Smart TV Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. यानी यूजर्स को Netflix, YouTube, Prime Video और दूसरे OTT Apps का आसान ऐक्सेस मिलेगा.

टीवी में 20W साउंड आउटपुट दिया गया है, जो सामान्य होम एंटरटेनमेंट के लिए ठीक माना जा सकता है. साथ ही इसमें 32GB स्टोरेज भी मिलती है, जिससे Apps और कंटेंट स्टोर करने में मदद मिलेगी.

Connectivity फीचर्स भी मौजूद

टीवी में Built-in WiFi और Bluetooth सपोर्ट दिया गया है. इससे यूजर्स वायरलेस तरीके से दूसरे डिवाइसेज कनेक्ट कर सकते हैं. मोबाइल स्क्रीन कास्टिंग और वायरलेस ऑडियो डिवाइसेज का इस्तेमाल भी आसान हो जाता है.

बड़ी स्क्रीन, 4K रिजॉल्यूशन और Smart फीचर्स के कारण यह टीवी उन लोगों को पसंद आ सकता है जो कम बजट में Home Entertainment Setup तैयार करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Flipkart Sale में iPhone 16 हुआ सस्ता, 58 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola