CM बनते ही Vijay ने निकाला लाखों का iPhone, शपथ के बाद मंच पर बनाया सेल्फी वीडियो
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद विजय का सेल्फी मोमेंट. (Photo/ANI)
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री Vijay ने शपथ लेते ही iPhone 17 Pro सीरीज से सेल्फी वीडियो बनाया. लाखों की कीमत वाले इस फोन के फीचर्स और कैमरा अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.
साउथ सुपरस्टार से नेता बने Vijay ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सोशल मीडिया और टेक दुनिया दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. शपथ समारोह के दौरान विजय ने मंच पर मौजूद नेताओं के साथ स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे से सेल्फी स्टाइल वीडियो बनाया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया. खास बात यह रही कि उनके हाथ में दिखाई देने वाला फोन कोई साधारण डिवाइस नहीं, बल्कि iPhone 17 Pro सीरीज का प्रीमियम हैंडसेट बताया जा रहा है. वीडियो में कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi भी मंच पर नजर आए.
शपथ समारोह के बाद वायरल हुआ वीडियो
रविवार सुबह करीब 10 बजे विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. समारोह खत्म होते ही विजय ने मंच पर मौजूद नेताओं और समर्थकों के साथ फोन निकालकर वीडियो रिकॉर्ड किया.
सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप देखकर टेक यूजर्स ने तुरंत पहचान लिया कि उनके हाथ में Apple की नई iPhone 17 Pro Series का डिवाइस है. इसके बाद लोगों ने फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू कर दी.

iPhone 17 Pro और Pro Max में क्या खास?
Apple की iPhone 17 Pro सीरीज में दो मॉडल आते हैं- iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max. दोनों डिवाइसेज में मुख्य अंतर डिस्प्ले साइज का बताया जाता है.
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि Pro Max वेरिएंट में 6.9 इंच स्क्रीन दी गई है. दोनों मॉडल्स हाई रिफ्रेश रेट और प्रीमियम डिस्प्ले क्वाॅलिटी के साथ आते हैं.
कैमरा और प्रॉसेसर ने खींचा ध्यान
iPhone 17 Pro सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें तीनों सेंसर 48MP के बताए जा रहे हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन में Apple का नया Apple A19 Pro चिपसेट इस्तेमाल किया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है. यह डिवाइस iOS 26 पर काम करता है और आगे भी लेटेस्ट अपडेट्स सपोर्ट करेगा.
इतनी है iPhone 17 Pro सीरीज की कीमत
भारत में iPhone 17 Pro के टॉप 1TB वेरिएंट की कीमत करीब 1,74,900 रुपये बताई जा रही है. वहीं iPhone 17 Pro Max के हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 2,29,900 रुपये तक जाती है.
यही वजह है कि विजय का यह फोन सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. कई यूजर्स इसे CM Selfie Moment कहकर शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Flipkart Sale में iPhone 16 हुआ सस्ता, 58 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










