ePaper

PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त आने से पहले जल्दी कर लें e-KYC, यहां देखें ऑनलाइन करने का तरीका

Updated at : 16 Jul 2025 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि के लभूक हैं और नहीं चाहते कि आपका नाम लिस्ट से कटे, तो फिर जल्दी से ये काम करा लें. वरना आपको 20वीं किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे.

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi 20th installment: देश भर के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) के आने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. किसानों के खातों में 20वीं किस्त का पैसे दो दिन बाद यानी 18 जुलाई को भेज देने की बात सामने आ रही है. लेकिन अगर आपने अब तक e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो हो सकता है 20वीं किस्त का लाभ न मिले. ऐसे में 20वीं किस्त के आने से पहले जल्दी से जल्दी ये काम करा लें ताकि आपके खाते में बिना किसी रुकावट के 20वीं किस्त का पैसा आ जाए. यहां जानिए घर बैठे ऑनलाइन e-KYC करने का तरीका.

Pan Card में एड्रेस बदलना हुआ आसान, जानें ऑनलाइन प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

ये काम नहीं करवाया तो नहीं मिलेगा पैसा

ऐसे किसान जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें सरकार 20वीं किस्त का पैसा नहीं देगी. इसके अलावा ऐसे किसान जिन्होंने अब तक जमीनी डॉक्यूमेंट्स अपडेट, आधार से बैंक अकाउंट लिंक और फार्मर रजिस्ट्री में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है. साथ ही कई किसानों ने गलत डॉक्यूमेंट्स भी जमा किया है, उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा.

ऐसे कराएं ऑनलाइन ई-केवाईसी (e-KYC)

अगर आपने अब तक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाया है तो इस प्रोसेस के जरिए तुरंत करा लें.

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर जाने के बाद ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘e-KYC’ ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
  • फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और ‘Search’ पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज कर ‘Get OTP’ पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद नंबर पर आएं OTP को डाल कर Submit पर क्लिक कर दें.
  • सबमिट करते ही अपके मोबाइल नंबर पर ‘eKYC successfully submitted’ का मैसेज आ जाएगा.

ऐसे कराएं पंजीकरण

अगर आपने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, तो इस प्रोसेस को फॉलो करें.

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं.
  • इसके बाद New Farmer Registration पर जाएं.
  • यहां फिर अपने राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर दर्ज कर दें.
  • अपके आधार से लिंक नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज कर दें.
  • इसके बाद अपना नाम, पता, बैंक अकाउंट डिटेल्स और भूमि से जुड़े सारे डिटेल्स जमा कर दें.
  • इसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी उसे डाउनलोड कर लें.

बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम ऐसे चेक करें

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपको लाभ मिलेगा या नहीं तो इसके लिए बस एक छोटी सी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

  • इसके लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • आपको Beneficiary List का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें.
  • अपना राज्य, जिला और ब्लॉक का चयन करें.
  • फिर‘Get Report’ पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक लिस्ट खुलेगी उसमें अपना नाम चेक करें.

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए यह डॉक्यूमेंट्स हुए जरूरी, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

फोन बनेगा अब राशन कार्ड! डाउनलोड करें सरकारी ऐप Mera Ration 2.0 और उठाएं यह 5 बड़े फायदे

सोना असली है या नकली? फोन में रख लें बस यह सरकारी ऐप, एक झटके में खोल देगी ज्वेलरी की सारी पोल

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola