सोना असली है या नकली? फोन में रख लें बस यह सरकारी ऐप, एक झटके में खोल देगी ज्वेलरी की सारी पोल
BIS Care App
BIS Care App: सोना एक कीमती धातु है इसलिए इसमें निवेश करने से पहले लोग हर जानकारी को सावधानीपूर्वक परखते हैं. फिर भी किसी तरह की ठगी से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी एक विशेष ऐप का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में.
BIS Care App: भारत में सोना खरीदना एक शुभ काम माना जाता है. लोगो इसे एक निवेश के तौर पर भी खरीदते हैं. इसलिए लोग चाहते हैं कि उन्हें केवल शुद्ध सोना ही मिले. लेकिन कई बार धोखाधड़ी की घटनाएं भी सामने आती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में हर सोने की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग के साथ HUID (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन) नंबर अनिवार्य कर दिया है. इसका मकसद यह है कि ज्वेलरी निर्माता तय मानकों के अनुरूप शुद्धता का पालन करें और ग्राहकों को मिलावटी या नकली सोने से बचाया जा सके.
भारत में बिकने वाली हर गोल्ड ज्वेलरी पर अब 6 अंकों का HUID नंबर होना अनिवार्य है. इसी नंबर के जरिए यह पता किया जाता है कि आपकी ज्वेलरी में उपयोग हुआ सोना कितना शुद्ध है. गोल्ड की शुद्धता की जांच के लिए आप ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की सहायता ले सकते हैं. BIS भारत सरकार की संस्था है जो गोल्ड ज्वेलरी को हॉलमार्क देकर उसकी शुद्धता प्रमाणित करती है.
BIS Care ऐप से करें गोल्ड की जांच
यदि ग्राहक अपने सोने के गहनों की प्रमाणिकता जानना चाहते हैं तो वे गहनों पर लगे हॉलमार्क को BIS Care एप में दर्ज कर इसकी जांच कर सकते हैं. यह एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. चेक करने के लिए बस ज्वेलरी पर मौजूद HUID नंबर की जरूरत होती है.
BIS Care ऐप कैसे करें इस्तेमाल
- सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से BIS CARE ऐप डाउनलोड करें.
- फिर इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर लॉगिन करें.
- लॉगिन के बाद ऐप में दिए गए “Verify HUID” ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपनी सोने की ज्वेलरी पर अंकित 6 अंकों वाला HUID नंबर ऐप में दर्ज करें.
- नंबर डालते ही आपके सामने उस ज्वेलरी से जुड़ी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, हॉलमार्किंग सेंटर का नाम, ज्वेलरी का प्रकार, AHC रजिस्ट्रेशन नंबर, हॉलमार्किंग की तारीख और उसकी शुद्धता आदि दिखाई देंगे.
Heavy Rain Warning: बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं! Mausam App से जानिए मौसम का मिजाज
40 मिनट के अंदर Flipkart दे जाएगा पुराने फोन के बदले नया स्मार्टफोन, जानें कैसे काम करेगी नई सर्विस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










