40 मिनट के अंदर Flipkart दे जाएगा पुराने फोन के बदले नया स्मार्टफोन, जानें कैसे काम करेगी नई सर्विस

Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Jul 2025 11:09 PM

विज्ञापन

Flipkart 40 minute smartphone exchange service

Flipkart ने अपनी 'फ्लिपकार्ट मिनट्स' सेवा के तहत एक नई स्मार्टफोन एक्सचेंज सेर्विक्से की शुरुआत की है. इस सर्विस के जरिए ग्राहक सिर्फ 40 मिनट के अंदर अपना पुराना या खराब स्मार्टफोन बदलकर नया स्मार्टफोन ले सकते हैं. जानिए यह नई सर्विस कैसे काम करती है.

विज्ञापन

Flipkart: अगर आप भी अपना पुराना फोन इस्तेमाल कर के बोर हो गए हैं और मार्किट में आए लेटेस्ट फोन लेने की प्लानिंग बना रहे हैं तो हम आपके लिए आज काम की खबर लाए हैं. अब मान लीजिए नया फोन आपने ले लिया लेकिन तभी एक बड़ा सवाल आ जाता है कि पुराने फोन का क्या किया जाए, क्योंकि उसे फेंक तो सकते नहीं.

आमतौर पर लोग पुराने मोबाइल को बेचने का विकल्प चुनते हैं. लेकिन अब आपके इस समस्या का समाधान फ्लिपकार्ट ले कर आ गया है. फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) ने भारत में एक नई सर्विस शुरू की है. इसकी मदद से आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सिर्फ 40 मिनट में नया फोन पा सकते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं यह सर्विस कैसे काम करती है.

घर बैठे मिलेगा पुराने फोन के बदले नया स्मार्टफोन

फ्लिपकार्ट मिनट्स ने एक नई सर्विस शुरु की है. इस सर्विस के तहत ग्राहक अपने पुराने या खराब स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं. इसके जरिए यूजर अपने पुराने डिवाइस की सही कीमत जान सकेंगे, उसे घर से ही पिकअप करा सकेंगे और उसी दिन नए फोन की खरीद पर डिस्काउंट का लाभ भी उठा सकेंगे. 

इन सेहरों में शुरू हुई सर्विस 

यह सर्विस फिलहाल बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के कुछ चुनिंदा पिन कोड एरिया में शुरू की गई है. जुलाई के अंत तक से इसे उन सभी शहरों में शुरू कर दिया जाएगा जहां फ्लिपकार्ट मिनट्स सर्विस पहले से मौजूद है.

कैसे काम करती है Flipkart की नई सर्विस?

यह स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम फ्लिपकार्ट मिनट्स ऐप में ही दिया गया है. ऐप पर जाकर जब आप नया स्मार्टफोन खरीदेंगे तब आपको अपने पुराने फोन से जुड़ी कुछ डिटेल्स भरनी होगी. डिटेल्स देने के तुरंत बाद ही आपके पुराने डिवाइस का अनुमानित कीमत बता दी जाएगी. इसके बाद फ्लिपकार्ट का एक एक्सचेंज एक्सपर्ट कुछ ही समय में आपके घर पहुंच कर आपके पुराने फोन को चेक करेगा और फिर उसे अपने साथ ले जाएगा.

इसके बाद आपको नए स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील का लाभ मिलेगा. यह पूरा प्रोसेस 40 मिनट से भी कम समय में पूरी हो जाएगी. कमाल की बात यह है कि ग्राहक अपने पुराने या बंद पड़े स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं और फोन की कंडीशन के अनुसार उन्हें अधिकतम 50 प्रतिशत तक एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है.

ऐसे करें एक्सचेंज

  • सबसे पहले उस स्मार्टफोन के प्रोडक्ट पेज पर जाएं जिसे आप खरीदना चाहते हैं.
  • फिर वहां मौजूद एक्सचेंज विकल्प (Exchange Widget) को खोजें और ‘Check Price’ पर क्लिक करें.
  • अब अपने पुराने फोन का ब्रांड और मॉडल सिलेक्ट करें.
  • इसके बाद अपने पुराने डिवाइस की स्थिति (Condition) चुनें. इसके आधार पर आपको एक अनुमानित एक्सचेंज कीमत दिखाई देगा.
  • अगर कीमत ठीक लगे तो एक्सचेंज को कन्फर्म करें और नए स्मार्टफोन का ऑर्डर प्लेस करें.

60 हजार से कम में मिलेगा iPhone 16, तगड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ शुरू हो रहा Flipkart GOAT सेल

WhatsApp पर चैटिंग का मजा होगा दुगना, आया नया AI चैट वॉलपेपर फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola