60 हजार से कम में मिलेगा iPhone 16, तगड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ शुरू हो रहा Flipkart GOAT सेल

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :10 Jul 2025 4:34 PM
विज्ञापन
iPhone 16 Flipkart GOAT Sale

iPhone 16 Flipkart GOAT Sale

iPhone 16: फ्लिपकार्ट पर 12 जुलाई से 17 जुलाई तक GOAT सेल शुरू होने वाली है. इस सेल के दौरान iPhone 16 पर बंपर डिस्काउंट मिलने की संभावना है. सेल के दौरान फोन की कीमत लगभग 60,000 रुपये के करीब हो सकती है. iPhone 16 A18 चिपसेट के साथ आता है. फोटो खींचने के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी मौजूद है.

विज्ञापन

अगर आप भी नया iPhone 16 खरीदने की प्लानिंग कर रहे तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है. ऐसा इसलिए क्यूंकि फ्लिपकार्ट पर जल्द ही GOAT सेल की शुरुआत होने वाली है. यह सेल 12 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक चलेगी. इस सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स पर धांसू डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि इस बार का सबसे बड़ा ऑफर लेटेस्ट iPhone 16 पर देखने को मिल सकता है.

ऐसे में अगर आप नया आईफोन खरीदने या पुराने आईफोन को अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं तो यह बेहतरीन मौका को हाथ से जानें न दें. फ्लिपकार्ट द्वारा जारी टीजर से संकेत मिले हैं कि iPhone 16 इस सेल में करीब 60,000 रुपये में उपलब्ध हो सकता है. आइए जानते हैं इस डील से जुड़ी अहम जानकारी के बारे में.

iPhone 16 पर मिलगा बंपर डिस्काउंट

पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये रखी गई थी. लेकिन अब यह फोन सेल के दौरान 60,000 रुपये से कम में मिलने जा रहा है. हालांकि एप्पल ने इसकी सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन फ्लिपकार्ट के एक टीजर से यह स्पष्ट हो गया है कि इसकी कीमत ₹5X,XXX के रेंज में होगी. इसका मतलब है कि iPhone 16 इस बार अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलने वाला है.

iPhone 16 के फीचर्स 

iPhone 16 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस यूजर्स को देता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है. स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में लेटेस्ट A18 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ दिया गया है. सेकेंडरी कैमरा के तौर पर फोन में 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

Moto G96 5G Review: 3D कर्व्ड डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर, 20 हजार रुपये में कितना दमदार है ये फोन?

Samsung Galaxy Z Fold 7 भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा, एडवांस्ड AI फीचर्स वाले फोन की जानिए कीमत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola