फोन बनेगा अब राशन कार्ड! डाउनलोड करें सरकारी ऐप Mera Ration 2.0 और उठाएं यह 5 बड़े फायदे

Updated:
विज्ञापन

Mera Ration 2.0 App

Mera Ration 2.0: डिजिटल इंडिया की पहल के तहत अब राशन कार्ड भी स्मार्टफोन में मौजूद है. आप अपने मोबाइल में ‘मेरा राशन 2.0’ ऐप डाउनलोड करके फोन को ही राशन कार्ड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इस एक ही ऐप से राशन से जुड़ी कई सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है.

विज्ञापन

Mera Ration 2.0: भारत सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. सरकार की पूरी कोशिश है कि जितनी भी जरूरी सेवाएं हैं उन्हें लोगों तक डिजिटली पहुंचाई जा सके. इसी कड़ी में ‘मेरा राशन 2.0’ ऐप एक अहम उदाहरण है. यह ऐप उन सभी लोगों के लिए उपयोगी है जो राशन कार्ड के माध्यम से सरकारी राशन लेते हैं. इस ऐप की सहायता से मोबाइल फोन पर ही राशन कार्ड संबंधी कई सुविधाएं मिल जाती हैं. इस ऐप में कुछ ऐसे जरूरी फायदे मिलते हैं जिससे आपको बार-बार सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं कि इस ऐप से किन-किन सुविधाओं का लाभ आप उठा सकते हैं.

कहीं से भी ले सकते हैं राशन

अगर आप अपने शहर से दूर कहीं और रह रहे हैं तो भी यह ऐप आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. इसकी मदद से आप देश के किसी भी कोने स्थित सरकारी राशन दुकान से अपने कोटे का राशन ले सकते हैं. दरअसल यह ऐप देशभर की राशन व्यवस्था को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है. यह आपके आधार और फिंगरप्रिंट के जरिए आपकी जानकारी को तुरंत अपडेट करता है जिससे किसी भी स्थान पर राशन लेना आसान हो जाता है.

लेन-देन का पूरा ब्यौरा मिलेगा ऐप पर 

पहले राशन वितरण में पारदर्शिता की कमी थी लेकिन अब इस ऐप की मदद से आप आसानी से जान सकते हैं कि किस दुकान से, कब और कितना राशन लिया गया है. ऐप पर हर लेन-देन का पूरा ब्यौरा रखता है. आपको केवल अपना आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज कर लॉगइन करना होता है और सारी जानकारी आपके सामने आ जाती है. इस प्रक्रिया से धोखाधड़ी की संभावना खत्म हो जाती है.

खुद करें अपनी डिटेल्स अपडेट 

इस ऐप के जरिए आप अपने राशन कार्ड से जुड़ी डिटेल्स खुद अपडेट कर सकते हैं. यदि आपका नया पता है तो उसे यहां अपडेट किया जा सकता है. साथ ही, राशन कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर भी बदला जा सकता है. अगर आपको किसी नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ना हो तो वह भी इसी ऐप के जरिए हो जाएगा.

आसपास की राशन दुकान ढूंढना अब आसान

अगर आप किसी नए इलाके में हैं और वहां की राशन दुकान के बारे में नहीं जानते तो यह ऐप आपकी मदद कर सकता है. इस ऐप के जरिए आप नजदीकी सरकारी राशन दुकानों की लोकेशन और अन्य जानकारियां आसानी से देख सकते हैं

राशन से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी ऐप पर

इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यह आपको राशन से जुड़ी हर जरूरी सूचना समय पर मिल जाएंगी. जैसे ही कोई नया अपडेट या सुविधा शुरू होती है, ऐप में नोटिफिकेशन के माध्यम से आपको नया अपडेट या कोई नई सुविधा शुरू होती है तो उसकी जानकारी मिल जाती है.

सोना असली है या नकली? फोन में रख लें बस यह सरकारी ऐप, एक झटके में खोल देगी ज्वेलरी की सारी पोल

40 मिनट के अंदर Flipkart दे जाएगा पुराने फोन के बदले नया स्मार्टफोन, जानें कैसे काम करेगी नई सर्विस

Google Maps बचाएगा पेट्रोल और डीजल के पैसे, सफर पर निकलने से पहले ऑन दें बस यह सेटिंग

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola