पराग अग्रवाल की एलन मस्क को चुनौती, बना डाली AI रिसर्च की सबसे तेज कंपनी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Aug 2025 7:34 PM

विज्ञापन

Parag Agrawal AI Startup Elon Musk

Parag Agrawal AI Startup: ट्विटर से निकाले जाने के बाद पराग अग्रवाल ने Parallel Web Systems Inc की शुरुआत की है, जो एआई को वेब से सटीक जानकारी जुटाने में मदद करता है. जानिए कैसे यह कंपनी एआई रिसर्च में क्रांति ला रही है

विज्ञापन

Parag Agrawal AI Startup: ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद उन्हें पद से हटाया गया था, लेकिन अब उन्होंने अपनी नई कंपनी Parallel Web Systems Inc के जरिए एआई की दुनिया में धमाकेदार वापसी की है. यह कंपनी एआई सिस्टम्स को वेब से सटीक और भरोसेमंद जानकारी जुटाने में मदद करती है.

कंपनी की शुरुआत और निवेश की कहानी

  • पराग ने 2023 में कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो में Parallel की स्थापना की
  • कंपनी में 25 सदस्यीय टीम है
  • खोसला वेंचर, फर्स्ट राउंड कैपिटल और Index Ventures जैसे बड़े निवेशकों से दो साल में 30 मिलियन डॉलर जुटाए गए
  • कंपनी के अनुसार, इसकी तकनीक रोज़ाना लाखों रिसर्च टास्क पूरे कर रही है.

Parallel क्या करता है?

Parallel एक क्लाउड प्लेटफॉर्म है जो एआई एप्लिकेशन्स को:

  • पब्लिक वेब से रियल-टाइम डेटा जुटाने,
  • उसे व्यवस्थित करने,
  • वेरिफाई करने,
  • और उत्तर में शामिल करने की सुविधा देता है.

इसे एक स्मार्ट ब्राउजर की तरह समझें, जो न सिर्फ जानकारी लाता है बल्कि उसकी जांच और आत्म-मूल्यांकन भी करता है.

रिसर्च इंजन की ताकत

  • कंपनी के सिस्टम में आठ अलग-अलग रिसर्च इंजन हैं
  • सबसे तेज इंजन एक मिनट से भी कम समय में जवाब देता है
  • Ultra8x नामक इंजन जटिल जानकारी के लिए 30 मिनट तक काम करता है
  • स्वतंत्र परीक्षणों में Ultra8x ने GPT-5 को 10% से अधिक अंतर से पीछे छोड़ा.

आईडिया को जमीन पर उतारा

ट्विटर से हटाए जाने के बाद पराग ने कैफे में बैठकर आइडिया स्केच किए, रिसर्च पेपर पढ़े, और कोड लिखना शुरू किया. हालांकि उन्होंने एआई हेल्थकेयर प्रोजेक्ट पर भी विचार किया, लेकिन अंततः उन्होंने उस समस्या पर ध्यान केंद्रित किया जिसे वे “सबसे ज्यादा जरूरी” मानते हैं- एआई एजेंट्स को वेब से सटीक जानकारी खोजने और समझने की क्षमता देना.

AI की दुनिया में बड़ा धमाका, Google Chrome ब्राउजर के लिए Perplexity ने लगा दी 3 लाख करोड़ की बोली

Tim Cook ने बताया Apple का AI विजन: हम पहले नहीं, लेकिन सबसे बेहतर हैं

Musk के तंज पर Nadella के जवाब को हर्ष गोयनका ने बताया लीडरशिप की मास्टरक्लास, आप भी देखें

Airtel यूजर्स को मिल रहा है नकली Perplexity Pro? कंपनी ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola