Musk के तंज पर Nadella के जवाब को हर्ष गोयनका ने बताया लीडरशिप की मास्टरक्लास, आप भी देखें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Aug 2025 5:55 PM
Elon Musk Vs Satya Nadella Harsh Goenka Reaction
Elon Musk Vs Satya Nadella: एलन मस्क के GPT-5 पर तंज का सत्य नडेला ने सकारात्मक जवाब दिया है. हर्ष गोयनका ने इसे लीडरशिप की मिसाल बताया है
Elon Musk Vs Satya Nadella: टेक्नोलॉजी की दुनिया में जहां प्रतिस्पर्धा चरम पर है, वहीं Microsoft के CEO सत्य नडेला ने Elon Musk के तीखे तंज का ऐसा जवाब दिया कि इंडस्ट्री में उनकी नेतृत्व शैली की सराहना होने लगी. उद्योगपति हर्ष गोयनका ने इसे “मास्टरक्लास” करार दिया.
मस्क का बयान: Microsoft को निगल जाएगा OpenAI
7 अगस्त को जब Microsoft ने GPT-5 को अपने प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च करने की घोषणा की, Elon Musk ने X (पूर्व में Twitter) पर लिखा, OpenAI is going to eat Microsoft alive. हिंदी में इसका मतलब है- ओपनएआई माइक्रोसॉफ्ट को जिंदा खा जाएगा.
नडेला का जवाब: सीखने और साझेदारी का उत्सव
सत्य नडेला ने बेहद परिपक्वता से जवाब दिया—“पिछले 50 वर्षों से लोग कोशिश कर रहे हैं और यही मज़ा है! हर दिन कुछ नया सीखते हैं, नवाचार करते हैं, साझेदारी करते हैं और प्रतिस्पर्धा करते हैं। Azure पर Grok 4 को लेकर उत्साहित हूं और Grok 5 का इंतजार है।”

हर्ष गोयनका की प्रतिक्रिया: लीडरशिप की मिसाल
RPG Enterprises के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने नडेला की प्रतिक्रिया को “लीडरशिप की मिसाल” बताया. उन्होंने कहा, Elon के तंज को सीखने, नवाचार और साझेदारी के उत्सव में बदलना एक परिपक्व नेता की पहचान है.”
टेक्नोलॉजी में प्रतिस्पर्धा के बीच सकारात्मकता की मिसाल
जहां एक ओर AI की दुनिया में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, वहीं सत्य नडेला जैसे नेता यह दिखा रहे हैं कि आलोचना का जवाब गरिमा और सकारात्मकता से भी दिया जा सकता है.
Airtel यूजर्स को मिल रहा है नकली Perplexity Pro? कंपनी ने तोड़ी चुप्पी
ChatGPT 5 ने बताया अंडा और पनीर में कौन है प्रोटीन का असली बादशाह?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










