OnePlus यूजर्स की चांदी ही चांदी, इस दिन लॉन्च होगा नया OxygenOS 16, जानें क्या मिलेगा खास

Published by : Ankit Anand Updated At : 07 Oct 2025 12:30 PM

विज्ञापन

OnePlus यूजर्स को जल्द मिलेगा Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 अपडेट

OnePlus के यूजर्स के लिए कंपनी एक अच्छी खबर लेकर आयी है. दरअसल, कंपनी जल्द ही अपना नया Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 लॉन्च करने वाली है. यह अपडेट 16 अक्टूबर को रोल आउट किया जाएगा. अब इसमें क्या-क्या नए फीचर्स और बदलाव देखने को मिलेंगे, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

OnePlus ने अपने यूजर्स के लिए एक बढ़िया तौहफा लेकर आया है. दरअसल कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इस महीने भारत में OxygenOS 16 अपडेट लॉन्च होने वाला है, जिसमें यूजर्स को नए AI फीचर्स भी मिलेंगे. हालांकि कंपनी ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि इसमें किस तरह के फीचर्स होंगे या सबसे पहले किन डिवाइसेज पर ये अपडेट मिलेगा.

खैर, कंपनी का ये नया Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 यूजर इंटरफेस 16 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है. कंपनी के इंडिया हैंडल ने एक्स (X) पर इसकी जानकारी भी शेयर कर दी है. शेयर किए गए इमेज में “Intelligently Yours” टैगलाइन लिखी है. साथ ही इसमें नया “OnePlus AI” ब्रांडिंग भी दिखाई दिया, जो साफ इशारा करता है कि इस बार AI का बड़ा रोल होने वाला है.

OxygenOS 16 में क्या मिलेगा खास?

  • OxygenOS 16 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका नया AI-सपोर्टेड सिस्टम है. फोन को स्मार्ट बनाने के लिए इसमें Google Gemini AI दिया गया है. जैसे अगर आपने कहीं घूमने का प्लान बनाया है, तो ‘Mind Space’ में रखी फोटो और नोट्स देखकर AI खुद से आपके लिए ट्रैवल प्लान तैयार कर देगा.
  • इस बार फोन का इंटरफेस भी पहले से ज्यादा सिंपल और स्मूद किया गया है. अब स्क्रीन स्क्रॉल करना, ऐप्स बदलना या नोटिफिकेशन चेक करना और भी तेज और आसान होगा.
  • बैटरी परफॉर्मेंस और स्पीड में भी अपग्रेड किया गया है. कंपनी का कहना है कि इसके कई मौजूदा फोन मॉडल्स को यह अपडेट मिलेगा, लेकिन फिलहाल पूरी लिस्ट कंपनी ने शेयर नहीं की है.
  • OxygenOS 16 में फुल-स्क्रीन ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का फीचर मिलने की उम्मीद है. इस नए वर्जन में पूरी स्क्रीन पर जानकारी दिखेगी. इसका फायदा यह होगा कि आपको बिना फोन अनलॉक किए ही ज्यादा डिटेल्स एक नजर में देखने को मिल जाएंगी.

Mind Space क्या है?

Mind Space दरअसल एक AI हब है. इसे सबसे पहले OnePlus 13s फोन में पेश किया गया था. ये OnePlus AI Plus Mind सूट का हिस्सा है. इसकी मदद से आप Plus Key दबाकर या तीन उंगली से स्वाइप करके इवेंट, टिकट, रिजर्वेशन जैसी चीजें आसानी से सेव कर सकते हैं.

आपका सेव किया हुआ सारा कंटेंट Mind Space में अच्छे से सजा-धजा रहता है. यहां AI खुद-ब-खुद उसे कैटेगरी में बांट देता है, समझ लेता है और जरूरी जानकारी निकालकर काम भी आसान कर देता है.

यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स को शायद ही पता होगी ये ट्रिक, बिना थर्ड पार्टी ऐप्स के चुटकियों में बना सकते हैं PDF, जानें कैसे

यह भी पढ़ें: Windows 10: 14 अक्टूबर के बाद क्या होगा आपके लैपटॉप का? Windows 11 अपग्रेड क्यों और कैसे करें?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola