2025 के नये UPI नियम: स्मार्ट ग्लास से बिना हाथों के पेमेंट, अब बदल गया डिजिटल वॉलेट का खेल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Oct 2025 7:48 PM
डिजिटल पेमेंट में क्रांति, अब बदल गया डिजिटल वॉलेट का खेल
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में RBI और DFS ने UPI को और स्मार्ट बनाया. अब स्मार्ट ग्लास से पेमेंट, फेस ऑथेंटिकेशन से UPI PIN सेटअप और ATM से UPI के जरिए कैश निकासी संभव है. जानिए सभी नये फीचर्स
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने UPI को और स्मार्ट और सुरक्षित बनाने के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं. इन बदलावों से डिजिटल पेमेंट का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा आसान और इंटेलिजेंट हो गया है.
UPI मल्टी-सिग्नेचरी फीचर: अब जॉइंट अकाउंट से भी आसान ट्रांजैक्शन
RBI ने मल्टी-सिग्नेचरी UPI फीचर पेश किया है, जिससे जॉइंट अकाउंट होल्डर्स किसी भी UPIऐप से ट्रांजैक्शन को अप्रूव कर सकते हैं. यह पूरी तरह इंटरऑपरेबल है और ट्रांजैक्शन को तेज और सरल बनाता है.
स्मार्ट ग्लास से पेमेंट: UPI Lite का नया अवतार
अब यूजर्स स्मार्ट ग्लास पहनकर QR कोड स्कैन कर सकते हैं और वॉइस कमांड से पेमेंट कर सकते हैं. फोन या PIN की जरूरत नहीं. यह फीचर UPI Lite पर आधारित है और ‘ambient payments’ की दिशा में बड़ा कदम है.
ऑन-डिवाइस बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन: PIN की छुट्टी
अब UPI पेमेंट्स के लिए PIN डालने की जरूरत नहीं.यूजर्स अपने फोन के फेस अनलॉक या फिंगरप्रिंट से ट्रांजैक्शन को ऑथेंटिकेट कर सकते हैं. NPCI के अनुसार, यह फीचर सुरक्षित और तेज है.
आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से UPI PIN सेटअप
UIDAI के FaceRD ऐप की मदद से अब यूजर्स बिना OTP या डेबिट कार्ड के UPI PIN सेट कर सकते हैं. यह खास तौर पर बुजुर्गों और नए यूजर्स के लिए फायदेमंद है.
UPI से ATM कैश विदड्रॉल: QR कोड स्कैन करो, कैश पाओ
अब माइक्रो ATM पर QR कोड स्कैन करके UPI ऐप से कैश निकाला जा सकता है. यह सुविधा AePS और कार्ड बेस्ड ट्रांजैक्शन का विकल्प बनकर आयी है.
क्या अब UPI से ATM से कैश निकाला जा सकता है?
हां, अब UPI के जरिए ‘Cardless Cash Withdrawal’ की सुविधा उपलब्ध है. यूजर ATM पर QR कोड स्कैन करके बिना डेबिट कार्ड के कैश निकाल सकते हैं.
स्मार्ट चश्मे से UPI पेमेंट कैसे काम करता है?
स्मार्ट ग्लास में इनबिल्ट कैमरा और स्क्रीन होती है. QR कोड स्कैन करने के बाद यूजर वॉइस कमांड या हेड मूवमेंट से पेमेंट कन्फर्म कर सकते हैं- बिना फोन निकाले.
फेस ऑथेंटिकेशन से UPI PIN सेट करना कितना सुरक्षित है?
फेस ऑथेंटिकेशन आधार से लिंक होता है और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए UPI PIN सेटअप को और सुरक्षित बनाता है. इससे फ्रॉड की संभावना कम होती है.
श्रीधर वेम्बू ने बताया अरट्टाई ऐप का रहस्य, 20 साल की मेहनत का फल
करवा चौथ पर पत्नी को दें स्मार्टवॉच का तोहफा, स्टाइल के साथ हेल्थ का भी रखेंगे ख्याल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










