NASA का सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री 19 अप्रैल को लौटेगा पृथ्वी पर, देखें घर वापसी की LIVE स्ट्रीम
NASA Astronaut Donald Roy Petit
NASA Oldest Astronaut Don Pettit Earth Return LIVE: नासा के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट 19 अप्रैल को ISS से लौटेंगे पृथ्वी. जानिए उनका मिशन, कैसे होगी वापसी और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग.
NASA Oldest Astronaut Don Pettit Earth Return LIVE: नासा के सबसे अनुभवी और बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड रॉय पेटिट इसी सप्ताह अंतरिक्ष से पृथ्वी की ओर वापसी करेंगे. 70 वर्षीय पेटिट 19 अप्रैल 2025 को ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) से रूसी अंतरिक्ष यात्रियों एलेक्सी ओविचिनिन और इवान वैगनर के साथ पृथ्वी पर लौटेंगे. इस मिशन को लेकर दुनियाभर के स्पेस लवर्स में खासा उत्साह है.
220 दिन बाद लौट रहे हैं धरती पर
NASA के मुताबिक, इस मिशन के दौरान पेटिट ने अंतरिक्ष में 220 दिन बिताए, और 3,520 बार पृथ्वी की परिक्रमा की. उन्होंने करीब 93.3 मिलियन मील (लगभग 15 करोड़ किलोमीटर) की दूरी तय की. यह मिशन पेटिट के करियर का चौथा स्पेस मिशन है और खास बात यह है कि वे अपने जन्मदिन के दिन ही वापस लौट रहे हैं.
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कैसे होगी वापसी?
तीनों अंतरिक्ष यात्री रूसी Soyuz MS-26 स्पेसक्राफ्ट से वापसी करेंगे, जो 19 अप्रैल को शाम 5:57 PM (EDT) पर ISS से रवाना होगा और रात 9:20 PM (EDT) पर कजाकिस्तान के जेज्काजगन शहर के पास लैंड करेगा.
कौन हैं डॉन पेटिट?
डोनाल्ड पेटिट NASA के सबसे बुजुर्ग सक्रिय अंतरिक्ष यात्री हैं. उन्होंने अब तक कुल 590 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं. वह स्पेस से अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स और शानदार टाइम-लैप्स वीडियो के लिए भी लोकप्रिय हैं. उन्होंने Aurora Lights, तूफान, और स्पेस से शहरों की रोशनी जैसे दुर्लभ नजारे साझा किये हैं.
कैसे देखें LIVE स्ट्रीम?
NASA इस ऐतिहासिक वापसी का लाइव वेबकास्ट अपने आधिकारिक चैनल्स और वेबसाइट पर दिखाएगा. साथ ही, अगर फीड उपलब्ध रही तो इसे Space.com पर भी देखा जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: PhonePe ले कर आया ‘UPI Circle’ फीचर, अब परिवार वालों के लिए भी आप कर पाएंगे पेमेंट
यह भी पढ़ें: Jio का नया ₹899 वाला 90 दिन प्लान बना Airtel, Vi और BSNL के लिए खतरे की घंटी! जानें पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










