मुकेश अंबानी Jio यूजर्स को दे रहे महीने भर का FREE अनलिमिटेड डेटा, यहां देखें प्लान डिटेल्स
Published by : Shivani Shah Updated At : 17 Jul 2025 5:43 PM
Jio Free Plan
अगर आप भी Jio हैं, तो आपके लिए ये खबर खास है. क्योंकि, जियो अपने JioFiber यूजर्स को एक महीने अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है. साथ ही एक महीने एक्स्ट्रा वैलिडीटी भी. जानिए यहां JioFiber के इस खास प्लान के बारे में.
Jio Free Plan: प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Jio का इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स करते हैं. कंपनी भी अपने प्रीपेड से लेकर पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड सर्विस यूजर्स को कई सारे किफायती प्लान्स और डेटा ऑफर करती रहती है. ऐसे में अगर आप Jio के ब्रॉडबैंड सर्विस JioFiber का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके पास मौका है एक महीने फ्री में अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठाने का. क्योंकि, जियो ने अपने ब्रॉडबैंड सर्विस JioFiber यूजर्स के लिए एक खास सस्ता सालाना प्लान पेश कर दिया है. जिससे यूजर्स को प्लान में एक महीने की एक्स्ट्रा वैलिडीटी और अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलेगी.
Airtel फ्री में दे रहा 17 हजार का Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन, जान लें क्लेम करने का तरीका
क्या है JioFiber का खास प्लान? | Jio Free Plan
हम बात कर रहे हैं JioFiber के सालाना प्लान के बारे में. जिसकी कीमत GST के साथ 4788 रुपये है. लेकिन इस प्लान में आपको 12 महीने के साथ-साथ एक्स्ट्रा एक महीने की वैलिडीटी मिलेगी. यानी कि सालाना प्लान में आप 13 महीने की वैलिडीटी का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही हर महीने अनलिमिटेड डेटा भी. इस सालाना प्लान में आपको 30mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी. वहीं, 3000GB तक की डेटा लिमिट भी जियो आपको ऑफर करेगा.
कैसे खास है ये प्लान? | Jio Free Plan
अगर आप JioFiber का मंथली प्लान लेते हैं, तो आपको 399 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. ऐसे में इस हिसाब से आपका सालाना खर्च 4788 रुपये पड़ेगा. लेकिन अगर आप शुरू में ही सालाना प्लान (जो कि 4788 रुपये का आता है) लेते हैं, तो आपको उसी दाम में एक्स्ट्रा एक महीने कि वैलिडीटी का फायदा मिलेगा. ऐसे में 13 महीनों के हिसाब से आपका हर महीने का खर्च सिर्फ 365 रुपये ही पड़ेगा. इसलिए एक बार में ही सालाना प्लान लेने में ही आपको भलाई रहेगी.
क्या होगी डेटा की लिमिट? | Jio Free Plan
बता दें कि, JioFiber कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को हर महीने 3TB तक की हाई स्पीड डेटा लिमिट मिलती है. यानी कि हर महीने यूजर्स को 3000GB तक का डेटा इस्तेमाल करने को मिलेगा. वहीं, JioAirFiber में यूजर्स को सिर्फ 1000GB डेटा लिमिट ही इस्तेमाल करने को मिलती है. ऐसे में JioFiber यूजर्स को ज्यादा फायदा मिलेगा.
Jio ₹1049 Plan: 2GB डाटा, फ्री OTT, 84 दिनों की वैलिडिटी, जानिए पूरे बेनिफिट्स
15 रुपये के खर्च में Jio दे रहा अनलिमिटेड डेटा, साथ में Netflix भी FREE
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










