Airtel फ्री में दे रहा 17 हजार का Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन, जान लें क्लेम करने का तरीका
Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Jul 2025 1:29 PM
Airtel Free Perplexity Pro
Airtel Offer Free Perplexity Pro: एयरटेल अपने यूजर्स को एक साल के लिए फ्री में Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन दे रहा है. खास बात यह है कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को किसी विशेष प्रीपेड प्लान का रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है. यह सब्सक्रिप्शन यूजर्स को पूरे 1 साल के लिए मिल रही है. यूजर्स Airtel Thanks App पर जाकर इस ऑफर को क्लेम कर सकते हैं.
Airtel Offer Free Perplexity Pro: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स को एक खास तौहफा दे रही है. यह फायदा कोई एक या दो रुपये नहीं बल्कि करीब 17,000 रुपये तक का है. इसके तहत Airtel यूजर्स को एक साल के लिए Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा. आपको बता दें कि यह सब्सक्रिप्शन पूरे 1 साल के लिए यूजर्स को मिलेगी. इस सर्विस में यूजर्स को GPT-4 और Claude जैसे एडवांस्ड AI लैंग्वेज मॉडल्स का एक्सेस मिलता है.
खास बात यह है कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको किसी रिचार्ज प्लान को रिचार्ज करने की जरूरत नहीं है. अमूमन भारत में इस प्लान की साल भर की कीमत 17,000 रुपये है लेकिन एयरटेल अपने यूजर्स को इसे फ्री में ऑफर कर रहा है. अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो सीधे एयरटेल ऐप पर जाकर आप इस ऑफर को क्लेम कर सकते हैं. आइए विस्तार से जानते है इस ऑफर से जुड़ी सभी जानकारियां.
क्या है Perplexity Pro?
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि Perplexity Pro को एक AI असिस्टेंट के रूप में लॉन्च किया गया है. यह अमेरिका की एक AI स्टार्टअप कंपनी द्वारा तैयार किया गया है. पेरप्लेक्सिटी अपने AI मॉडल बेस्ड वेब सर्च की सुविधा देता है. इसके प्रो सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को OpenAI के o3, क्लाउड 4.0 और xAI के Grok 4 जैसे कई एडवांस्ड AI सर्च टूल्स मिलते हैं. इसमें प्रो और रीजनिंग सर्च मोड, फाइल एनालिसिस, इमेज क्रिएशन, एपीआई क्रेडिट और प्राथमिकता सपोर्ट जैसी फीचर्स भी शामिल हैं. Perplexity ऐप एंड्रॉयड, iOS, Windows, Mac और वेब ब्राउजर पर उपलब्ध है.
Airtel के किन यूजर्स को मिलेगा यह ऑफर?
अब यह 17,000 रुपये की Perplexity Pro सेवा एयरटेल के सभी मोबाइल, Wi-Fi और DTH यूजर्स को एक साल के लिए मुफ्त में दी जा रही है. नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार यह ऑफर फिलहाल एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. यदि आप पोस्टपेड यूजर हैं तो एयरटेल ऐप पर जाकर इसका बैनर देख सकते हैं. वहीं, प्रीपेड यूजर्स के लिए ऐसा कोई ऑफर फिलहाल ऐप पर नजर नहीं आ रहा है.
कैसे मिलेगा फ्री Free Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन
1. सबसे पहले Airtel Thanks App खोलें.
2. होम स्क्रीन पर आपको कई बैनर नजर आएंगे जिनमें से एक Perplexity Pro ऑफर से जुड़ा होगा.
3. यदि यह ऑफर आपको होम स्क्रीन पर ना दिखाई दे तो आप रिवॉर्ड्स सेक्शन में जाकर इसे देख सकते हैं.
4. इसके बाद उस बैनर पर टैप करें और फिर ‘Claim Now’ ऑप्शन चुनें.
5. ऑफर एक्टिवेट हो जाएगा लेकिन इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करना जरूरी होगा.
6. क्लेम बटन पर टैप करने के बाद ‘Recover Account’ पर क्लिक करें और नए पेज पर जाकर अपने Google अकाउंट के माध्यम से साइन अप कर लें.
Google इन यूजर्स को फ्री में दे रहा Gemini AI Pro Plan, इस तरीके से क्लेम करने पर बच जाएंगे ₹19,500
मुकेश अंबानी आपके टीवी को बनाएंगे कंप्यूटर, जियो की सस्ती डिवाइस करेगी कमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










