Google इन यूजर्स को फ्री में दे रहा Gemini AI Pro Plan, इस तरीके से क्लेम करने पर बच जाएंगे ₹19,500

Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Jul 2025 10:47 AM

विज्ञापन

Google Gemini AI Pro Plan

Free Gemini AI Pro Plan: गूगल ने भारत में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है. कंपनी एलिजिबल कॉलेज स्टूडेंट्स को अपने Gemini AI Pro Plan का एक साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन उपलब्ध करा रही है. आपको बता दें कि इस प्लान की सामान्य कीमत करीब 19,500 रुपये होती है.

विज्ञापन

Free Gemini AI Pro Plan: अगर आप एक 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के छात्र हैं और भारत में पढ़ाई करते हैं तो गूगल आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आया है. दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक, Google ने भारत में छात्रों के लिए एक फ्री AI सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है. यह प्लान उन विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगी, जो 15 सितंबर 2025 तक Google की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराएंगे. गूगल ने यह पहल छात्रों की पढ़ाई में सहायता के उद्देश्य से शुरू की है ताकि वे अपने सवालों के जवाब आसानी से AI टूल के माध्यम से प्राप्त कर सकें.

इस AI टूल का इस्तेमाल ट्यूटर की तरह भी किया जा सकता है, जिससे होमवर्क और परीक्षा की तैयारी में मदद मिलती है. आपको बता दें कि आमतौर पर भारत में Gemini AI Pro की कीमत करीब 19,500 रुपये है लेकिन फिलहाल छात्रों को इसे बिना किसी शुल्क के पाने का अवसर दिया जा रहा है. इस ऑफर के तहत छात्र कई उपयोगी AI फीचर्स का लाभ उठाकर अपनी पढ़ाई को और आसान बना सकते हैं.

किन छात्रों को मिलेगा फ्री Gemini AI Pro Plan

  • इस फ्री प्लान को पाने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष भारत निवासी होने चाहिए.
  • आपके पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज का वैध ईमेल एड्रेस होना चाहिए ताकि आपकी छात्र पहचान की वेरिफिकेशन हो सके.
  • आपके पास एक गूगल अकाउंट और Google Payments प्रोफाइल होनी चाहिए जिसमें कोई वैलिड पेमेंट तरीका लिंक हो.
  • आप वर्तमान में किसी भी एक्टिव Google One या उच्च श्रेणी के प्लान के सदस्य नहीं होने चाहिए.

छात्रों को मिलेंगी यह सारी सुविधाएं

कंपनी छात्रों को एक साल के लिए Gemini AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है. इस सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को Veo 3 Fast, डीप रिसर्च, NotebookLM और 2TB क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसकी मदद से छात्र होमवर्क में सहायता ले सकते हैं, परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं और लेखन कौशल को भी बेहतर बना सकते हैं. Veo 3 Fast की सहायता से टेक्स्ट और तस्वीरों के माध्यम से रचनात्मक वीडियो बनाए जा सकते हैं. वहीं, डीप रिसर्च फीचर के जरिए स्मार्ट रिसर्च असिस्टेंट का उपयोग कर छात्र लंबे समय वाले काम को कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं.

क्लेम करने का क्या है प्रोसेस?

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले Google One की वेबसाइट पर जाना होगा. वहां उन्हें SheerID के जरिए अपनी स्टूडेंट वेरिफिकेशन करनी होगी. इसके बाद पेमेंट मेथड लिंक करना होगा. फिर ट्रायल सब्सक्रिप्शन के लिए जरूरी स्टेप्स को पूरा करना होगा. ध्यान दें, छात्रों को अपनी निजी आईडी से लॉगिन या साइन अप करना होगा. गूगल सब्सक्रिप्शन समाप्त होने से पहले एक नोटिफिकेशन भेजेगा जिससे वे चाहें तो सर्विस को कैंसिल कर सकते हैं. पूरे एक साल तक छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

मुकेश अंबानी आपके टीवी को बनाएंगे कंप्यूटर, जियो की सस्ती डिवाइस करेगी कमाल

iPhone 16 मिल रहा 14 हजार रुपये सस्ता, जल्दी करें, कहीं छूट न जाए मौका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola