15 रुपये के खर्च में Jio दे रहा अनलिमिटेड डेटा, साथ में Netflix भी FREE

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :15 Jul 2025 8:18 AM
विज्ञापन
Netflix-Plan

Netflix-Plan

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे बेनेफिट्स वाले रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है. लेकिन कई प्लान्स के बारे में यूजर्स को पता ही नहीं होता और वे गलत रिचार्ज प्लान खरीद लेते हैं.

विज्ञापन

क्या आप Jio यूजर हैं और फिर भी Netflix का अलग से सब्सक्रिप्शन ले रहे हैं? तो फिर इस खबर को जरूर पढ़िएगा. क्योंकि, आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप एक जियो यूजर होने का फायदा उठा सकते हैं और फ्री में Netflix देख सकते हैं. जी हां, फ्री में. दरअसल, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के करोड़ों यूजर्स हैं. ऐसे में कंपनी अपने इन करोड़ों यूजर को ध्यान में रखते हुए कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. लेकिन कई यूजर्स अब भी जियो के कई रिचार्ज प्लान्स के बारे में अनजान हैं कि जियो के दो ऐसे प्लान्स हैं, जिनमें Netflix का सब्सक्रिप्शन कंपनी फ्री में दे रही है. तो फिर चलिए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.

Jio का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹1029 में 84 दिन की वैलिडिटी, फ्री मिलेगा Amazon Prime और 5G डेटा

Netflix के साथ मिलेगी 84 दिनों की वैलिडिटी

Jio अलग-अलग कीमत पर अपने यूजर्स को कई सारे 84 दिनों वाले रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है. जिसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कीमत के अनुसार अलग-अलग डेटा पैक की सुविधा मिलती है. ऐसे में एक ऐसा ही प्लान Jio का है, जिसमें कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ यूजर्स को Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन भी 84 दिनों के लिए मिलता है. इस प्लान की कीमत 1299 रुपये है. जिसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और 2GB डेटा के साथ Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. वहीं, इसके डेली खर्च के हिसाब से देखा जाए तो आपके पॉकेट पर हर दिन सिर्फ 15 रुपये का भार पड़ेगा. साथ ही महीने के हिसाब से 433 रुपये. ऐसे में यह प्लान आपके लिए हर तरीके से अच्छा है.

मिलेंगे अन्य बेनेफिट्स भी

Jio के 1299 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड डेटा और Netflix के बेसिक सब्सक्रिप्शन के अलावा 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. इसके साथ ही jio TV का भी फ्री एक्सेस मिलेगा. यानी कि एक प्लान में आप एक साथ तीन-तीन OTT प्लेटफॉर्म का मजा ले सकते हैं.

किसके लिए है बेस्ट

जियो का ये प्लान ऐसे यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो Netflix देखते हैं. ऐसे में उन्हें अलग से हर महीने Netflix का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा. साथ ही 5G यूजर को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. जिससे अनलिमिटेड डेटा के साथ एंटरटेनमेंट का आप फुल मजा ले सकें.

₹100 में 90 दिनों की वैलिडिटी और फ्री JioHotstar दे रहे मुकेश अंबानी

Jio-Vi को लगा जोर का झटका! Airtel ने सस्ता कर दिया अनलिमिटेड 5G डेटा, कम पैसे में दे रहा भर-भर कर बेनेफिट्स

BSNL का नया प्लान देख निजी कंपनियों के फूले हाथ पांव, ₹200 से भी कम में मिल रहा छप्पर फाड़ बेनिफिट्स

Jio vs Airtel: दोनों के पास हैं 189 रुपए वाले प्लान्स, जानिए कौन ज्यादा फायदेमंद

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola