Jio vs Airtel: दोनों के पास हैं 189 रुपए वाले प्लान्स, जानिए कौन ज्यादा फायदेमंद

जियो बनाम एयरटेल रिचार्ज प्लान
Jio vs Airtel: दोनों ही कंपनियां अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 189 रुपए का रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराती हैं. भले ही दोनों प्लान्स की कीमत एक जैसी है लेकिन इनकी सुविधाओं और वैधता में फर्क देखने को मिलता है. आइए विस्तार से नजर डालते हैं कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद है.
Jio vs Airtel: Reliance Jio और Bharti Airtel देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल हैं. दोनों ही कंपनियां अपने यूजर्स को कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. दोनों ही अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 189 रुपए का रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराती हैं. भले ही दोनों प्लान्स की कीमत एक जैसी है लेकिन इनकी सुविधाओं और वैधता में फर्क देखने को मिलता है. इस मामले में जियो, एयरटेल के मुकाबले कुछ अतिरिक्त लाभ देता है. जियो को आमतौर पर किफायती और ज्यादा वैल्यू देने वाली कंपनी माना जाता है. आइए जानते हैं दोनों प्लान्स में किसके फायदे अधिक हैं.
Jio vs Airtel: Jio का ₹189 रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो का 189 रुपए वाला रिचार्ज प्लान 2GB डेटा, 300 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग अपने यूजर्स को ऑफर करता है. इसके अलावा इसमें JioTV और JioAICloud जैसी एक्स्ट्रा सर्विसेज भी शामिल हैं. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होती है. यदि दिन के हिसाब से देखें तो रोजाना लगभग 6.75 रुपए का खर्च आता है.
Jio vs Airtel: Airtel का ₹189 रिचार्ज प्लान
एयरटेल के ₹189 वाले प्लान में यूजर्स को 1GB डेटा, 300 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इस पैक की वैलिडिटी केवल 21 दिनों की होती है. यानी अगर इसे डेली के हिसाब से देखें तो इसका खर्च करीब ₹9 प्रतिदिन बनता है.
Jio vs Airtel: कौन-सा प्लान है ज्यादा किफायती?
अगर दोनों प्लान्स की तुलना की जाए तो एयरटेल का ₹189 प्लान जियो के इसी तरह के प्लान के मुकाबले लगभग 34% महंगा है. लंबे समय के लिहाज से देखें तो जियो का पैक ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. साथ ही, जियो के प्लान में एयरटेल के मुकाबले 1GB अतिरिक्त डेटा मिलता है, जिससे डेटा जल्दी खत्म होने की चिंता नहीं रहती और अलग से डेटा रिचार्ज कराने की जरूरत भी नहीं पड़ती.
जहां तक नेटवर्क कवरेज की बात है, भारत में जियो की 4G सेवा को एयरटेल की तुलना में बेहतर माना जाता है. Opensignal जैसी कई रिपोर्ट्स में भी इसका जिक्र है. अगर आपके इलाके में जियो का नेटवर्क मजबूत है तो ₹189 में जियो का प्लान एयरटेल के मुकाबले अधिक फायदेमंद रहेगा.
Jio का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹1029 में 84 दिन की वैलिडिटी, फ्री मिलेगा Amazon Prime और 5G डेटा
BSNL का नया प्लान देख निजी कंपनियों के फूले हाथ पांव, ₹200 से भी कम में मिल रहा छप्पर फाड़ बेनिफिट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










