₹100 में 90 दिनों की वैलिडिटी और फ्री JioHotstar दे रहे मुकेश अंबानी

Published by :Rajeev Kumar
Published at :12 Jul 2025 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
Jio Rs 100 Pack

Jio Rs 100 Pack

Jio Rs 100 Pack: जियो का ₹100 वाला प्लान अब लाया है 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 5GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन. सिर्फ ₹100 में लंबी वैलिडिटी और जियो हॉटस्टार का मजा पाएं बिना किसी कॉलिंग या SMS बेनिफिट के. जानें इस धमाकेदार Jio रिचार्ज प्लान की पूरी डिटेल और एक्टिवेशन प्रोसेस.

विज्ञापन

Jio Rs 100 Pack: अगर आप Jio यूजर हैं और सस्ते में OTT सब्सक्रिप्शन के साथ डेटा बेनिफिट्स चाहते हैं, तो Jio का नया ₹100 वाला रिचार्ज प्लान आपके लिए जबरदस्त डील साबित हो सकता है. इस प्लान में 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन और 5GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है, वो भी सिर्फ ₹100 में.

Jio ₹100 Plan: क्या मिल रहा है खास?

प्लान की कीमत: सिर्फ ₹100

वैलिडिटी: 90 दिन

डेटा बेनिफिट:5GB 4G/5G हाई-स्पीड डेटा

OTT सब्सक्रिप्शन: JioHotstar फ्री

कॉलिंग / SMS: नहीं मिलते

यह एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है, इसलिए इसमें कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं है. लेकिन जिन यूजर्स का फोकस OTT और इंटरनेट इस्तेमाल पर है, उनके लिए यह प्लान बेहद फायदेमंद है.

Jio rs 100 pack: jiohotstar data pack details / my jio app screengrab

JioHotstar क्या है और इसमें क्या मिलेगा?

Jio का JioCinema Premium अब Disney+ Hotstar के कंटेंट के साथ आता है, जिसे कंपनी JioHotstar के नाम से प्रमोट कर रही है. इसके अंतर्गत यूजर्स को मिलते हैं:

Disney+ Hotstar की हिट वेब सीरीज और मूवीज

HBO Originals और अंतरराष्ट्रीय शो

Live क्रिकेट, स्पोर्ट्स और रियलिटी शो

सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब 90 दिनों तक फ्री मिलेगा.

Jio यूजर्स की निकल पड़ी, ₹70 से भी कम में मुकेश अंबानी दे रहे अनलिमिटेड डेटा, जानें प्लान्स की डिटेल्स

200 से कम में डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G ऐक्सेस

कैसे करें JioHotstar को एक्टिवेट?

Google PlayStore या AppStore से JioHotstar ऐप डाउनलोड करें

ऐप ओपन करें और अपने Jio नंबर से लॉगिन करें

एक्टिव सब्सक्रिप्शन अपने आप दिखने लगेगा

अब आप पूरे 90 दिन तक प्रीमियम कंटेंट का मजा ले सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के.

Jio Rs 100 Pack: किसके लिए है यह प्लान सबसे बेस्ट?

स्टूडेंट्स और कॉलेज यूजर्स जो OTT देखते हैं

OTTलवर्स जिन्हें सस्ता सब्सक्रिप्शन चाहिए

ऐसे यूजर्स जिन्हें कॉलिंग नहीं चाहिए लेकिन डेटा और वीडियो कंटेंट चाहिए.

जियो का यह प्लान पैसा वसूल डील

Jio का ₹100 वाला यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी, हाई-स्पीड डेटा और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन चाहते हैं. सिर्फ ₹100 में 90 दिन की वैलिडिटी और JioHotstar का ऐक्सेस वाकई में पैसा वसूल डील है.

कोई भी प्लान रीचार्ज या सब्सक्राइब करने से पहले संबंधित कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर उसके बेनिफिट्स जरूर जान और समझ लें.

मनोरंजन और डेटा का डबल धमाका! Jio के इस प्लान में मिल रहा सबकुछ अनलिमिटेड

Jio से सिर्फ ₹1 कम में Airtel दे रहा 84 दिनों के लिए Free Netflix और अनलिमिटेड डेटा, देखें कीमत

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola