Jio यूजर्स की निकल पड़ी, ₹70 से भी कम में मुकेश अंबानी दे रहे अनलिमिटेड डेटा, जानें प्लान्स की डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

जियो रिचार्ज प्लान

Jio Recharge Plan: आज हम आपको जियो के कुछ बेहद किफायती डेटा ऐड-ऑन प्लान्स के बारे में जानकारी देने जा रहे है. 70 रुपये से कम कीमत वाले इन प्लान्स में जियो फोन यूजर्स के लिए भी विकल्प मौजूद हैं. आइए जानते हैं इन डेटा पैक्स के डिटेल्स के बारे में.

विज्ञापन

Jio Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार प्लान पेश कर रहा है. अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें रोजाना मिलने वाला डेटा कम पड़ जाता है तो जियो के डेटा ऐड-ऑन पैक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. यहां हम आपको जियो के कुछ किफायती डेटा ऐड-ऑन पैक्स की जानकारी दे रहे हैं. कमाल की बात यह है कि इन पैक्स की कीमत 70 रुपये से भी कम है. इनमें जियो फोन के लिए उपलब्ध डेटा ऐड-ऑन प्लान भी शामिल हैं. आइए जानते हैं इन प्लान्स की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Jio का ₹69 वाला डेटा पैक

जियो का यह ₹69 वाला डेटा पैक 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को कुल 6GB इंटरनेट डेटा का फायदा मिलता है.

Jio का ₹62 वाला डेटा पैक

₹62 वाला यह प्लान जियो फोन यूजर्स के लिए एक डेटा ऐड-ऑन पैक है. इसमें यूजर्स को कुल 6GB इंटरनेट डेटा मिलता है. इस पैक की वैधता 28 दिनों तक रहती है.

Jio का ₹49 वाला डेटा पैक

जियो का 49 रुपये का यह डेटा पैक एक दिन की वैधता के साथ आता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दी जा रही है.

Jio का ₹29 वाला डेटा पैक

जियो सिम इस्तेमाल करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन डेटा प्लान है. इस प्लान में यूजर्स को कंपनी 2 दिन की वैधता के साथ 2GB डेटा प्रदान कर रही है.

Jio का ₹26 वाला डेटा पैक

26 रुपये का यह डेटा ऐड-ऑन पैक खासतौर पर जियो फोन यूजर्स के लिए है. इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 2GB डेटा मिलता है.

Jio का ₹19 वाला डेटा पैक

जियो का यह डेटा पैक केवल एक दिन के वैलिडिटी के साथ आता है. जियो यूजर्स को इसमें 1GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिलता है.

BSNL ने अमरनाथ यात्रियों को दिया तोहफा, मात्र ₹196 में पेश किया यात्रा सिम, जानें खासियत

24 घंटे के लिए चाहिए अनलिमिटेड डेटा? Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं सबसे खास, जान लें कीमत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola