24 घंटे के लिए चाहिए अनलिमिटेड डेटा? Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं सबसे खास, जान लें कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Jul 2025 12:02 PM
1 Day Data Voucher Plan
1 Day Data Voucher Plan: हमारे साथ ऐसा कभी न कभी जरूर हुआ होगा कि हमारे दिन का लिमिटेड डेटा खत्म हो जाता है और हमें अचानक अधिक डेटा की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे हालात में 1 दिन की वैधता वाले डेटा वाउचर बेस्ट होते हैं. Jio, Airtel, Vodafone Idea (Vi) जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां कम कीमत में लिमिटेड टाइम वाले डेटा वाउचर्स पेश करती हैं. आइए जानते हैं इनके बेनिफिट्स.
1 Day Data Voucher Plan: आज के समय में हमारे लिए इंटरनेट बहुत जरूरी हो चूका है. बिना इंटरनेट के हमारा स्मार्टफोन एक डब्बे के समान लगता है. भारत में इंटरनेट डेटा की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. हमारे साथ ऐसा कभी न कभी जरूर हुआ होगा कि हमारे दिन का लिमिटेड डेटा खत्म हो जाता है और हमें अचानक अधिक डेटा की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे हालात में 1 दिन की वैधता वाले डेटा वाउचर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. Jio, Airtel, Vodafone Idea (Vi) जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए कम कीमत में लिमिटेड टाइम वाले डेटा वाउचर्स पेश करती हैं.
आपको सबसे पहले बता दें कि हम जिन प्लान्स की बात करने जा रहे हैं वे सारे डेटा वाउचर्स प्लान्स हैं यानी इनका का लाभ उठाने के लिए आपके पास पहले से एक एक्टिव प्लान होना चाहिए जिसकी सर्विस वैधता चालू हो. आइए जानते हैं कि इन तीनों ऑपरेटरों में से कौन सा कंपनी सबसे सस्ता 1 दिन का डेटा प्लान देती है और किस प्लान में आपको सबसे ज्यादा लाभ मिलता है.
1 Day Data Voucher Plan: Jio का ₹19 वाला प्लान
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स को 1 दिन के लिए एक किफायती डेटा वाउचर उपलब्ध कराती है. इस वाउचर की कीमत सिर्फ 19 रुपये है और इसमें 1GB डेटा दिया जाता है. इसकी वैधता उसी दिन रात 12 बजे तक होती है. यह प्लान उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिन्हें सीमित समय के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है.
1 Day Data Voucher Plan: Airtel का ₹22 वाला प्लान
Airtel का सबसे किफायती 1 दिन वाला डेटा वाउचर यूजर्स को कई फायदे देता है. इसकी कीमत 22 रुपये है. इसमें सिर्फ 1 दिन की वैधता मिलती है और डेटा की वैधता रात 12 बजे तक ही रहती है. इस प्लान में आपको 1GB डेटा मिलता है.
यह डेटा वाउचर दिन के किसी भी समय एक्टिवेट किया जा सकता है, लेकिन अगर आप इसे रात 10 बजे के बाद एक्टिव करते हैं तो डेटा इस्तेमाल के लिए आपके पास केवल 2 घंटे ही बचेंगे. इसलिए इस प्लान को सुबह या दिन में रिचार्ज करना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा.
1 Day Data Voucher Plan: Vi का ₹23 वाला प्लान
Vodafone Idea (Vi) भी अपने यूजर्स के लिए एक दिन की वैलिडिटी वाला डेटा वाउचर पेश करती है. इस वाउचर की कीमत 23 रुपये है. यह वाउचर रात 12 बजे तक ही वैध देता है. तीनों कंपनियों में यह सबसे महंगा वाउचर माना जाता है. इसमें 1GB डेटा तो मिलता है.
Jio का गजब प्लान, 90 दिनों तक मिलेगा फ्री JioHotstar का मजा, कीमत जान आप भी कहेंगे इतना सस्ता!
Jio ने दूर की करोड़ों यूजर्स की टेंशन, पेश किए 5 धमाकेदार प्लान्स, कीमत ₹11 से शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










