Jio ने दूर की करोड़ों यूजर्स की टेंशन, पेश किए 5 धमाकेदार प्लान्स, कीमत ₹11 से शुरू

Published by : Ankit Anand Updated At : 29 Jun 2025 11:54 PM

विज्ञापन

Jio

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए कई किफायती रिचार्ज प्लान्स पेश कर रही है. कंपनी के सबसे सस्ते प्लान की शुरुआत सिर्फ ₹11 से होती है. आइए जानते हैं जियो के 5 सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान्स की कीमत और उनकी वैधता से जुड़ी अहम जानकारी.

विज्ञापन

Jio Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो अपने यूजर्स के लिए तरह तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. अगर आप भी मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का प्रीपेड सिम इस्तेमाल करते हैं तो यह जानना आपके लिए जरूरी है कि कंपनी आपके लिए कौन-कौन से किफायती रिचार्ज प्लान्स पेश कर रही है.

आज हम आपको जियो के 5 सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. आपको बता दें कि जियो के ये सबसे सस्ते प्लान्स डेटा पैक्स के रूप में उपलब्ध हैं. इनकी कीमत सिर्फ ₹11 से शुरू होती है जो कम बजट वाले यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं इन प्लान्स की कीमत और वैलिडीटी से जुड़ी पूरी जानकारी.

Jio के सस्ते डेटा पैक्स

Jio ₹11 प्लान

इस रिचार्ज प्लान के तहत ग्राहकों को 1 घंटे की वैधता के साथ 10GB हाई स्पीड डेटा मिलता है. हालांकि, डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64kbps हो जाती है.

Jio ₹19 प्लान

सिर्फ ₹19 खर्च कर यूज़र्स को रिलायंस जियो की ओर से 1GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान 1 दिन की वैधता के साथ आता है. ये प्लान्स उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हैं जिन्हें थोड़े समय के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: 400 रुपये में 400GB डेटा, BSNL की फ्लैश सेल खत्म होने से पहले अभी लपक लें यह डील

Jio ₹29 प्लान

अगर आपको थोड़े ज्यादा डेटा की जरूरत है तो आप ₹29 का रिचार्ज कर सकते हैं. इस प्रीपेड प्लान में 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है. इसकि वैधता 2 दिन की होती है.

Jio ₹49 प्लान

रिलायंस जियो का ₹49 वाला प्लान 1 दिन की वैधता के साथ आता है और इसमें 25GB हाई स्पीड डेटा मिलता है. हालांकि, अगर तय डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो स्पीड घटकर 64kbps हो जाती है.

Jio ₹69 प्लान

यदि आप ₹69 खर्च करते हैं तो कंपनी आपको 7 दिन की वैधता के साथ 6GB हाई स्पीड डेटा प्रदान करती है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी प्लान्स केवल डेटा पैक हैं. यानी इनमें कॉलिंग या SMS की सुविधा उपलब्ध नहीं है. ये प्लान्स खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी हैं जिन्हें सीमित समय के लिए अधिक डेटा की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: Airtel ने कर दी Jio-Vi की बोलती बंद, सस्ते दाम में पेश किए Amazon Prime वाले प्लान्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola