Airtel ने कर दी Jio-Vi की बोलती बंद, सस्ते दाम में पेश किए Amazon Prime वाले प्लान्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 29 Jun 2025 11:42 AM
Airtel Recharge Plan
Airtel Recharge Plan: एयरटेल का ₹838 वाला प्रीपेड प्लान ग्राहकों को प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS डेली की सुविधा देता है. इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है. इसके साथ मिलने वाली अमेजन प्राइम लाइट सब्स्क्रिप्शन भी केवल 56 दिनों के लिए ही उपलब्ध कराई जा रही है.
Airtel Recharge Plan: भारत की जानी-मानी और दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने बड़ी संख्या कि यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. कंपनी ने हर केटेगरी में तरह-तरह के रिचार्ज प्लान्स अपने ग्राहकों को दिए हैं जिनमें अनलीमिटेड कॉलिंग, डेटा और OTT बेनेफिट्स मिलते हैं. ऐसे ही कंपनी अपने दो प्रीपेड प्लानों के साथ ग्राहकों को अमेजन प्राइम लाइट की सुविधा दे रही है. ये प्लान्स अब पहले की तुलना में महंगे हो गए हैं, जिसका कारण जुलाई 2024 में टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा की गई टैरिफ वृद्धि है.
गौरतलब है कि अमेजन प्राइम लाइट की कीमत तीन महीने के लिए ₹599 और एक साल के लिए ₹799 है. एयरटेल के जिन प्रीपेड प्लानों की बात हम कर रहे हैं उनमें यूजर्स को लगभग तीन महीने के लिए प्राइम लाइट की सुविधा मिलती है. इस तरह ग्राहकों को ₹599 की बचत होती है, जो उन्हें अलग से खर्च करने पड़ते अगर वे इसे अलग से सब्सक्राइब करते. आइए विस्तार से जानते हैं इन प्लान्स के बारे में जिनमें हमें OTT का लाभ देखने को मिलते है.
Airtel का ₹838 वाला प्लान
Airtel का ₹838 वाला प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा के साथ आता है. इस प्लान की वैलिडीटी 56 दिनों की है. इसके साथ मिलने वाली अमेजन प्राइम लाइट का सब्स्क्रिप्शन भी केवल 56 दिनों के लिए ही वैध रहेगी.
यह भी पढ़ें: 400 रुपये में 400GB डेटा, BSNL की फ्लैश सेल खत्म होने से पहले अभी लपक लें यह डील
Airtel का ₹1199 वाला प्लान
Airtel का ₹1199 वाला प्रीपेड प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन का लाभ मिलता है. इस प्लान की सेवा वैधता 84 दिनों की है. इसके साथ मिलने वाली अमेजन प्राइम लाइट का सब्स्क्रिप्शन भी 84 दिनों के लिए उपलब्ध होती है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि इन दोनों प्लानों के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है. एयरटेल के हर उस ग्राहक को यह सुविधा दी जा रही है दैनिक 2GB या उससे अधिक डेटा वाले प्लान से रिचार्ज करता है.
किनके लिए यह प्लान है बेस्ट?
यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ उठाना चाहते हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए हैं जो हर महीने रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा पाना चाहते हैं और साथ में ही OTT का मजा लेना चाहते हैं. अमेजन की प्राइम लाइट सेवा उन यूजर्स के लिए उपयुक्त मानी जाती है जो एक दिन में डिलीवरी, और Amazon Prime Video, Prime Music जैसे प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच चाहते हैं. हालांकि, प्राइम लाइट में यूजर्स को अधिक एड्स भी देखने पड़ेंगे.
यह भी पढ़ें: एंटरटेनमेंट की कमी नहीं होने देगा Jio का यह धांसू प्लान, 90 दिनों तक मिलेगा फ्री JioHotstar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










