ePaper

एंटरटेनमेंट की कमी नहीं होने देगा Jio का यह धांसू प्लान, 90 दिनों तक मिलेगा फ्री JioHotstar

Updated at : 24 Jun 2025 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
Jio 9th Anniversary Offer

जियो 9वीं सालगिरह ऑफर

Jio का ₹349 वाला प्लान बेहद खास है. इस प्लान के तहत यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है. हालांकि, इस प्लान के साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी होती हैं जिनके बारे में जानना जरूरी है.

विज्ञापन

Jio Recharge Plan: अगर आप एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं और रोजाना ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम करते हैं या OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो जियो का ₹349 वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. इस प्लान के तहत यूजर्स को 90 दिनों तक JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

यह उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है जो कम कीमत में OTT सुविधाओं के साथ अन्य टेलीकॉम लाभ भी चाहते हैं. अब सवाल यह है कि इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही हैं. आइए जानते हैं कि यह प्लान आपके लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है.

Jio का ₹349 वाला प्लान

जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 28 दिनों की वैधता दी जा रही है. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें 90 दिनों तक JioHotstar की सर्विस भी मुफ्त में दी जाती है.

यह भी पढ़ें: Jio का नया प्लान: अनलिमिटेड कॉलिंग, 912.5GB डेटा और 50GB क्लाउड, सब कुछ एक रिचार्ज में

ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि आप इस प्लान का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं, तो मौजूदा प्लान की वैधता खत्म होने के 48 घंटे के भीतर दोबारा रिचार्ज कराना जरूरी होगा. ऐसा करने पर ही 90 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन चालू रहेगा.

कुल मिलाकर इस प्लान के जरिए यूजर को 56GB डेटा का फायदा मिलता है. हालांकि, रोजाना तय डेटा सीमा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है. इस रिचार्ज पैक के साथ यूजर्स को 50GB JioCloud स्टोरेज और JioTV की सुविधा भी दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: ₹11 में अनलिमिटेड इंटरनेट! जियो और एयरटेल ने मचाया बवाल, डेटा वॉर का नया दौर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola